{"_id":"683dee9961c38f5fe40a8113","slug":"one-rider-died-and-got-injured-in-a-collision-between-two-bikes-solan-news-c-176-1-ssml1040-145325-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: दो बाइक के टकराने से एक की मौत एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: दो बाइक के टकराने से एक की मौत एक घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ पंजेहरा मार्ग पर गोल जमाला के समीप दो बाइक टक्कर में एक सवार की मौत हो गई है जबकि दूसरा घायल हो गया। दोनों को बेहोश की हालत में नालागढ़ अस्पताल लाया गया जहां पर एक को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया गया, जबिक दूसरे को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार देर सांय यह गोल जमाला के समीप यह हादसा हुआ। तेज रफ्तारी में दो बाइक आपस में टकरा गए। दोनों घायल खून से लतपथ सड़क पर तड़फ रहे थे। वहां से निकल रहे पिकअप चालक ने दोनों को अपनी पिकअप में भर कर नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया। मृतक की पहचान पंजाब को रोपढ़ निवासी अब्दुल खान के रूप में हुई है। जबकि दूसरे बाइक सवार पंजाब के अमृतसर निवासी हरपाल सिंह के रूप में हुई है। हरपाल की प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया है। डीएसपी भीष्म ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
--