{"_id":"613510108ebc3e264c11685d","slug":"one-person-died-after-being-hit-by-a-stone-in-darlaghat-area-solan-news-sml382790494","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ी पत्थर और मलबा गिरने से व्यक्ति की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ी पत्थर और मलबा गिरने से व्यक्ति की मौत, एक घायल
विज्ञापन
One person died after being hit by a stone in Darlaghat area
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दाड़लाघाट (सोलन)। दाड़लाघाट क्षेत्र के कंसवाला गांव में पहाड़ी से पत्थर और मलबा गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर घायल हो गया। हादसा रविवार दोपहर बाद का है जब तीन लोग गोशाला निर्माण के लिए घासनी से पत्थर और रेत निकाल रहे थे।
इस बीच अचानक पहाड़ी से पत्थर और मलबा गिरना शुरू हो गया जिसकी चपेट में दो लोग आ गए और तीसरा व्यक्ति बाल-बाल बच गया। स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को अर्की अस्पताल पहुंचाया जहां एक व्यक्ति को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे व्यक्ति की नाजुक हालत को देखते हुए उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार पुष्पेंद्र पुत्र जयदेव शर्मा गांव कंसवाला अर्की ने पुलिस को बयान दिया है कि इसके के 35 वर्षीय दलीप पुत्र लेखराम गांव कंसवाला और धर्मेंद्र पुत्र मनीराम गांव कंसवाला गोशाला निर्माण के लिए घासनी से रेत और पत्थर निकाल रहे थे।
विज्ञापन
दिन के समय जब दोनों व्यक्ति रेत और पत्थर निकालने के बाद आराम करने बैठे तो घासनी में लैंड स्लाइड होने से दलीप और धर्मेंद्र के ऊपर काफी मात्रा में पत्थर और मिट्टी गिर गई।
इससे दोनों व्यक्तियों को गंभीर चोटें आईं जिन्हें इलाज के लिए अर्की अस्पताल लाया गया। अस्पताल अर्की में इलाज के दौरान दलीप की मृत्यु हो गई और धर्मेंद्र का इलाज चल रहा है। उधर, एएसपी सोलन अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।