{"_id":"6282956db89e0463c4511e33","slug":"one-hour-downpour-in-solan-town-and-around-temperature-dips-by-8-5-degree-celcius-solan-news-sml408992574","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन और आसपास एक घंटा झमाझम बरसीं राहत की बौछारें, किसान-बागवान खुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन और आसपास एक घंटा झमाझम बरसीं राहत की बौछारें, किसान-बागवान खुश
विज्ञापन
सोलन में बारिश के दौरान गर्मी से मिली राहत के बाद हल्की ठंड बढ़ी है। संवाद
- फोटो : SOLAN
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार शाम 4:00 बजे हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। एक घंटे की इस बारिश से तापमान में 8.5 डिग्री तक लुढ़क गया। रविवार को सोलन का तापमान 37.5 डिग्री था जो बारिश के बाद 29 डिग्री पहुंच गया।
सबसे बड़ी राहत यह रही कि आग से शहर से लगते जंगलों में भड़की आग भी बुझ गई। हालांकि यह बारिश सोलन शहर और आसपास के कुछ किलोमीटर के दायरे में ही हुई। किसानों और बागवानों के लिए बारिश वरदान बनकर आई जबकि आम लोगों को गर्मी से निजात दिला गई।
सोमवार शाम सोलन शहर और आसपास के क्षेत्र कंडाघाट, धर्मपुर, कुमारहट्टी, देवठी, भोजनगर, नौणी समेत कई क्षेत्रों में तेज बारिश हुई। इससे टमाटर, शिमला मिर्च और गोभी की फसलों को भी काफी लाभ मिला है।
विज्ञापन
बारिश से सूख रही फसलों में फिर से जान आ गई। वहीं कसौली समेत शहर के आसपास के जंगलों में लगी आग भी बारिश से बुझ गई। सोमवार को सोलन के साथ लगते करोल, पट्टाघाट, मशोबरा, दिंयुघाट के समीप हैप्पी वैली, मसरी के जंगलों की आग भी बुझ गई।
शहर में चार बजे शुरू हुई तेज बारिश से सड़कें तालाब में तबदील हो गईं। सुबह के समय तेज धूप से गर्मी भी बढ़ गई थी। शाम के समय अचानक बादल घिरे और झमाझम बरस गए। जिले में सबसे अधिक टमाटर और शिमला मिर्च लगाई गई है।
इनके अलावा गोभी, बीन, हरी मिर्च, करेला, घिया, कद्दू, खीरा सहित अन्य नकदी फसलें भी लगाई गई हैं। बारिश के बाद अब किसान मक्की, बाजरा सहित पशुओं के लिए चारे की बिजाई कर सकेंगे।