फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   one died in road accident

गहरी खाई में गिरी जीप, किन्नौर के युवक की मौत

Tue, 04 Jan 2022 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
one died in road accident
one died in road accident
सोलन। कालका-शिमला एनएच पर कलोल गांव के समीप सड़क हादसे में जिला किन्नौर के युवक की मौत हो गई है। जबकि एक अन्य गंभीर घायल हो गया है। हादसा मंगलवार सुबह करीब चार बजे हुआ। जीप अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि दूसरे युवक को गंभीर हालत में आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार कालका-शिमला एनएच पर टनल के रास्ते से आई एक बोलेरो जीप कलोल गांव के समीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने ढाबे को तोड़ते हुए 50 मीटर नीचे खाई में गिर गई। स्थानीय लोगों ने आवाज सुनी तो वे मौके पर पहुंचे। एक युवक गाड़ी से बाहर गिरा हुआ था जबकि दूसरा गाड़ी के नीचे फंसा था। इसकी सूचना पुलिस और 108 एंबुलेंस को दी। स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन पहुंचाया गया। जहां पर 28 वर्षीय आशीष कुमार पुत्र बलवीर सिंह निवासी गांव युला निचार जिला किन्नौर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे घायल 19 वर्षीय अंकू की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर दोनों के परिजनों को सूचना दे दी है। उधर, एएसपी सोलन अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने गाड़ी चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed