फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   on the one hand in the regional hospital appointment of surgeon

Solan News: क्षेत्रीय अस्पताल में एक ओर सर्जन चिकित्सक की तैनाती

Wed, 23 Aug 2023 11:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Wed, 23 Aug 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
सोलन। प्रदेश सरकार ने क्षेत्रीय अस्पताल में एक ओर सर्जन चिकित्सक की तैनाती कर दी है। इसका सीधा फायदा मरीजों को मिलेगा। ऐसे में जल्द मरीजों की ऑपरेशन की तिथि भी मिल पाएगी। अभी तक अस्पताल में एक ही सर्जन चिकित्सक तैनात थे। इनकी तैनाती प्रतिनियुक्ति पर की गई थी। अस्पताल में मरीजों को देखते हुए दोनों चिकित्सक ओपीडी समेत आपातस्थिति और वार्ड को संभालेंगे। इससे चिकित्सक के छुट्टी पर रहने पर भी मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

गौर रहे कि क्षेत्रीय अस्पताल जिला का सबसे बड़ा अस्पताल है। यहां पर सोलन ही नहीं बल्कि जिला शिमला समेत सिरमौर के कुछ क्षेत्रों से लोग उपचार के लिए आते हैं। वहीं आपातस्थिति में भी कई मरीजों का उपचार सर्जन चिकित्सक की ओर से किया जाता है। इसी के साथ सप्ताह में करीब 20 मरीजों को मेजर और माइनर ऑपरेशन भी लिखे जाते हैं। वहीं रसौली समेत हर्निया समेत अन्य ऑपरेशन भी आपातस्थिति में होते हैं। सर्जन चिकित्सक की ओपीडी में 300 मरीज रोजाना उपचार के लिए भी आते हैं। ऐसे में दो चिकित्सकों के होने से ओपीडी भी अधिक भीड़ भी नहीं होगी।
विज्ञापन

इनसेट
सरकार की ओर से अस्पताल में एक और सर्जन चिकित्सक की तैनाती कर दी गई है। इससे लोगों को काफी फायदा मिलेगा। अधिक समय तक मरीजों को ओपीडी के बाहर भी नहीं खड़ा रहना पड़ेगा। अस्पताल प्रशासन की ओर से मरीजों को बेहतर सुविधा देने के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. एसएल वर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed