फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   On the occasion of Prakash Parv of Guru Nanak Dev The passionate groups entertained the Sangat.

Solan News: गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर रागी जत्थों ने संगत को किया निहाल

Mon, 27 Nov 2023 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 27 Nov 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
On the occasion of Prakash Parv of Guru Nanak Dev

The passionate groups entertained the Sangat.
सोलन के अप्पर बाजार गुरू द्वारा में गुरू पर्व पर माथा टेकती संगत। संवाद
गुरुद्वारों में धूमधाम से मनाया गया प्रकाश पर्व
विज्ञापन

संगत ने छका लंगर का प्रसाद
जिले के सपरून, गंज बाजार और अन्य जगहों में रही धूम
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सिखों के प्रथम गुरु गुरुनानक देव का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान गुरुद्वारों में रागी जत्थों ने संगत को शबद कीर्तन से निहाल किया। इस मौके पर गुरुद्वारों में अटूट लंगर भी चला। जिला मुख्यालय में भी नानक देव के प्रकाश पर्व को काफी धूम रही। सपरून गुरुद्वारा में सभी धर्मों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान उन्होंने मत्था टेका और गुरु का आशीर्वाद लिया।
वहीं जिले के सभी गुरुद्वारों में अखंड साहिब पाठ भोग डाले गए। इसके बाद कीर्तन दरबार लगा। गुरुद्वारा सिंह सभा सपरून में पटियाला से आए विशेष रागी जत्थों ने गुरुवाणी से समा बांधा। गुरुद्वारा सिंह सभा सपरून के प्रधान शमींद्र सिंह ने बताया कि गुरुपर्व के उपलक्ष्य पर सपरून गुरुद्वारा में रागी जत्थे में गुरुवाणी से संगतों को निहाल किया। वहीं गंज बाजार स्थित गुरुद्वारा में भी लोगों ने मत्था टेका और शबद कीर्तन में भाग लिया। इस दौरान यहां भी अटूट लंगर बरताया गया। गुरुद्वारा अपर बाजार, गुरुद्वारा चंबाघाट, गुरुद्वारा नानकसर सलोगड़ा, गुरुद्वारा साहिब कंडाघाट के अलावा कसौली, परवाणू, गड़खल में भी प्रकाश पर्व की धूम रही।
विज्ञापन


इनसेट
सुबाथू (सोलन)। गुरु नानक देव जी के 554 वें प्रकट उत्सव पर भाई तेजेंद्र सिंह ने गुरु की शबद वाणी से संगतों को निहाल किया। इस मौके पर 14 जीटीसी के ले. कर्नल रमेश घाटके मुख्य रूप से उपस्थित रहे। गुरुद्वारा साहिब में लंगर चलाया गया। गुरुद्वारा साहिब में पहुंचे सेना अधिकारियों को गुरु सिंह सभा ने सुबाथू की जनता का दुखड़ा सुनाते हुए हुए सुबाथू-धर्मपुर मार्ग को बहाल करवाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट

गुरु नानक देव जी को याद किया
धर्मपुर(सोलन)। गुरुद्वारा साहिब धर्मपुर में गुरुनानक सिंह के 554वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही शबद कीर्तन हुआ। वहीं 11 दिन तक सुबह प्रभातफेरी भी निकाली गई। जिला के सभी गुरुद्वारों में अखंड साहिब पाठ साहिब के भोग डाले गए। इस दौरान पंजाब के फतेहगढ़ साहिब से स्पेशल भाई अविनाशी कीर्तनी रागी जत्थे ने कीर्तन किया। इस मौके पर गुरुद्वारा में भव्य सजावट की गई थी। धर्मपुर गुरुद्वारा साहिब से कमलजीत सिंह व परमजीत सिंह ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरुनानक देव का प्रकटोत्सव बडी धूमधाम से मनाया गया।

इनसेट
गुरू नानकदेव का 554वां जन्मोत्सव मनाया
परवाणू । नगर परिषद परवाणू के सेक्टर दो में गुरुद्वारा सिंह सभा में गुरु नानक के 554वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर पहले कीर्तन का आयोजन किया गया। उसके बाद स्थानीय जनता के लिए लंगर का आयोजन किया गया था।

सोलन के अप्पर बाजार गुरू द्वारा में गुरू पर्व पर माथा टेकती संगत। संवाद

सोलन के अप्पर बाजार गुरू द्वारा में गुरू पर्व पर माथा टेकती संगत। संवाद

सोलन के अप्पर बाजार गुरू द्वारा में गुरू पर्व पर माथा टेकती संगत। संवाद

सोलन के अप्पर बाजार गुरू द्वारा में गुरू पर्व पर माथा टेकती संगत। संवाद

सोलन के अप्पर बाजार गुरू द्वारा में गुरू पर्व पर माथा टेकती संगत। संवाद

सोलन के अप्पर बाजार गुरू द्वारा में गुरू पर्व पर माथा टेकती संगत। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed