{"_id":"66532cf108ac79725a0457d8","slug":"on-the-highway-from-parwanoo-to-dharampur-the-lights-were-a-one-year-old-showpiece-solan-news-c-176-1-ssml1042-122211-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: परवाणू से धर्मपुर तक हाईवे पर \nलगी लाइटें एक वर्ष से बनी शोपीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: परवाणू से धर्मपुर तक हाईवे पर लगी लाइटें एक वर्ष से बनी शोपीस
Sun, 26 May 2024 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sun, 26 May 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
एनएचएआई और बिजली बोर्ड का नहीं बन पा रहा तालमेल
कई लाइटें हो चुकीं खराब, तो कई पोल भी गिरना हो गए शुरू
एनएचएआई के पैसे जमा न करवाने पर लग रहे सवालिया निशान
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। परवाणू से सोलन फोरलेन पर टीटीआर से धर्मपुर के बीच लगाई गई स्ट्रीट लाइटें एक वर्ष से शोपीस बनी हुई है। यह लाइटेंं लगने के बाद आज तक जली ही नहीं हैं। ऐसा लग रहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और बिजली बोर्ड के साथ कोई तालमेल ही नहीं हैं। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है और अंधेरे में हादसों की आशंका बढ़ रही है। धर्मपुर में मां मनसा देवी मेले के दौरान केवल धर्मपुर क्षेत्र में प्रशासन ने अपने दम पर लाइटों को सुचारु करवाया था। तीन दिन लाइटें जलने के बाद अब फिर से बंद पड़ी हुई हैं। ऐसे में कई लाइटें खराब हो चुकी हैं तो कई लाइटों के पोल भी गिरना शुरू हो गए हैं।
बताया जा रहा है कि टीटीआर से धर्मपुर तक स्ट्रीट लाइटों को जलाने के लिए एनएचएआई ने बिजली बोर्ड में राशि जमा नहीं करवाई है। इस कारण हाईवे पर लगाई गई स्ट्रीट लाइटों का सुविधा नहीं मिल पा रही है। बीते वर्ष परवाणू से सोलन तक करीब 1000 लाइटें हाइवे पर लगाई गई थीं। इसके बाद इनकी तरफ देखा भी नहीं गया। लोगों के बार-बार कहने पर सोलन में सड़क पर लाइटें मार्च से जलनी शुरू हुई। लेकिन इसमें भी कई लाइटें खराब हो चुकी हैं। इन्हें भी ठीक नहीं किया गया। एनएचएआई की ओर से बिजली बोर्ड में राशि जमा न करवाने से सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। धर्मपुर के स्थानीय निवासी उमेश, धनवीर, अनिल, राकेश, सौरभ, अजना, विवेक, रंजना ने बताया की हाईवे पर एलईडी स्ट्रीट लाइटों के लगने से जहां रात को पैदल सफर करने की सुविधा मिलेगी वहीं चोरी की घटनाओं को भी बहुत हद तक रोका जा सकेगा। मगर लाइटें लगने के बाद भी नहीं जल रही है। ऐसे में इतना धन खर्च होने के बाद भी कोई लाभ नहीं मिल रहा है। हालांकि अभी बस स्टाप पर स्थानीय पंचायत की ओर से दोनों बस स्टाप पर एक एक स्ट्रीट लगाई लगाई गई है। इसकी रोशनी भी काफी कम है।