फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   On house tax of Rs 80 lakh People of Nalagarh sitting with horoscopes

Solan News: 80 लाख रुपये के गृह कर पर कुंडली मारकर बैठे नालागढ़ के लोग

Sun, 25 Feb 2024 10:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 25 Feb 2024 10:05 PM IST
विज्ञापन
नगर परिषद ने की कार्रवाई की तैयारी, मार्च तक का दिया समय
विज्ञापन

अभी तक 91 लोगोंं ने दो लाख रुपये जमा करवाया हाउस टैक्स
सॉफ्टवेयर अपडेट न होने के बाद पुराने सर्वे के आधार पर कार्य शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नगर परिषद नालागढ़ के लोग 80 लाख रुपये के गृह कर पर कुंडली मारकर बैठे हैं। इसमें 52 लाख रुपये इस साल का टैक्स है और 28 लाख रुपये पिछले साल का टैक्स वसूलना है। नगर परिषद ने टैक्स जमा करवाने को लेकर मार्च का समय लोगों को दिया है। इसके बाद नप ने कार्रवाई की तैयारी भी कर ली है। अभी तक एक सप्ताह के भीतर 91 लोगों से करीब दो लाख रुपये गृह कर के रूप में वसूल हुआ है।
नया साफ्टवेयर अपडेट न होने से नगर परिषद नालगढ़ ने पुराने सर्वे के आधार पर गृहकर वसूलना शुरू कर दिया है। नप ने निजी कंपनी से सॉफ्टवेयर से सर्वे करवाया था। इसमें लोगों की कई आपत्तियां रह गई थीं। सरकार नया सॉफ्टवेयर बना रही है। लेकिन वह अभी तक पूरी तरह से अपडेट नहीं हो पाया। इसके चलते पुराने सर्वे के आधार पर ही टैक्स वसूला जा रहा है, जिन लोगों ने पिछले साल गृह कर जमा नहीं कराया, उन्हें नए बिल के साथ पुराना टैक्स भी जमा कराना होगा।
विज्ञापन

गौर रहे कि नगर परिषद नालागढ़ में 35 सौ के करीब मकान हैं। नगर परिषद ने पिछले वर्ष से यहां पर हाउस टैक्स लगाना शुरू कर दिया है। इस वर्ष भी 15 फरवरी से कर वसूलना शुरू हो गया है। अभी तक 81 लोगों ने ऑफलाइन करीब एक लाख 46 हजार और ऑनलाइन 10 लोगों ने 50,000 रुपये टैक्स जमा करा दिया है। पिछले वर्ष 55 लाख रुपये टैक्स के रूप में नगर परिषद ने वसूल करना था। लेकिन नगर परिषद 32 लाख ही वसूल कर पाई थी। इसमें करीब 1500 लोगों ने 23 लाख रुपये टैक्स जमा नहीं करवाया। इनमें से कई लोगों का कहना था कि उनका क्षेत्र ज्यादा दिखाया गया है जबकि मौके पर ऐसा नहीं है। जिसके चलते उन्होंने टैक्स जमा नहीं कराया। इस बीच सरकार के आईटी विभाग ने अपना साफ्टवेयर तैयार तो किया, लेकिन अभी तक अपडेट नहीं हुआ है। और पुराने सर्वे के तहत अब बिल जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नगर परिषद के ईओ आरएस वर्मा ने बताया कि सरकार अपने नए सॉफ्टवेयर से पुन: सर्वे कराना चाह रही थी। लेकिन अभी तक सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं हुआ। इसके चलते पुराने सर्वे के आधार पर ही टैक्स वसूला जाएगा। 24 फरवरी तक 91 नागरिकों ने करीब 2 लाख रुपये टैक्स जमा करा दिया है। अभी 52 लाख टैक्स और लेना बाकी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि 31 मार्च तक हाउस टैक्स जमा करा दें और जिन लोगो ने पिछले साल भी जमा नहीं कराया है वह भी नए बिल के साथ जमा करवा दें। इसके बाद कार्रवाई भी शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed