{"_id":"67fb9d72c693f774e801f64b","slug":"on-himachal-day-eminent-personalities-doing-excellent-work-will-be-honored-solan-news-c-176-1-ssml1040-141628-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: हिमाचल दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को मिलेगी सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: हिमाचल दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को मिलेगी सम्मान
विज्ञापन
ठोडो मैदान आयोजित होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम, उद्योग मंत्री फहराएंगे तिरंगा
जिला प्रशासन ने कार्यक्रम की सभी तैयारियां की पूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। ठोडो मैदान में 15 अप्रैल को हिमाचल दिवस पर जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर उद्योग मंत्री हर्षवर्द्धन चौहान बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित करेंगे। उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है। सभी अधिकारियों को कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश भी दिए है। उन्होंने बताया कि 15 अप्रैल को मंत्री सुबह 10:40 बजे शहीद स्मारक पर कृतज्ञ प्रदेशवासियों की ओर से श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। उन्होंने कहा कि उद्योग मंत्री तदोपरांत सुबह 10:58 बजे ऐतिहासिक ठोडो मैदान पहुंचेंगे। 11:00 बजे ध्वजारोहण करेंगे। ध्वजारोहण के उपरांत उद्योग मंत्री परेड का निरीक्षण करेंगे एवं सलामी लेंगे। इस अवसर पर अपने शुभकामना संदेश के माध्यम से जन-जन का मार्गदर्शन करेंगे और प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अवलोकन करेंगे। इस अवसर पर मुख्यातिथि जिला स्तरीय समारोह के सफल आयोजन के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने सभी से आग्रह किया बड़ी से बड़ी संख्या में ठोडो मैदान पहुंचकर कार्यक्रम का आनंद उठाएं।