फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   On completion of 60 years of VHP, Shashtipurthi year celebrated in Nalagarh

Solan News: विहिप के 60 वर्ष पूर्ण होने पर नालागढ़ में मनया षष्टिपूर्ति वर्ष

Mon, 26 Aug 2024 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 26 Aug 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
On completion of 60 years of VHP, Shashtipurthi year celebrated in Nalagarh
नालागढ़ में विहिप की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते हुए पदाधिकारी व अन्य। संवाद
प्रांत संगठन मंत्री प्रेम शंकर ने विहिप इतिहास की जानकारी दी
विज्ञापन


मोहित बजरंग दल के जिला संयोजक व साहब सिंह को नगर मंत्री बनाया

संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ में विश्व हिंदू परिषद ने 60 साल पूरे होने पर षष्टिपूर्ति वर्ष मनाया। नालागढ़ के शनि मंदिर परिषद में आयोजित कार्यक्रम में प्रांत संगठन मंत्री प्रेम शंकर विहिप के इतिहास के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 29 अगस्त 1964 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर पवई मुंबई स्थित स्वामी चिन्मयानंद के आश्रम में एक बैठक बुलाई थी। बैठक में स्वामी चिनमयानंद, राष्ट्रसंत तुकड़ो महाराज, सिख संप्रदाय से मास्टर तारा सिंह, जैन संप्रदाय से सुशील मुनि, गीता प्रेस गोरखपुर से हनुमान प्रसाद पोद्दार, केएम मुंशी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक के द्वितीय सर संघ चालक माधव राव सदाशिव राव गोलवलकर श्री गुरुजी सहित 40-45 अन्य विशिष्टजन एवं साधु-संत गण उपस्थित रहे। महापुरुषों के सानिध्य में विश्व हिंदू परिषद की स्थापना की गई ।

उन्होंने कहा की राम मंदिर आंदोलन की सफलता के बाद विहिप ने देश में गो हत्या पर प्रतिबंध, मतांतरण और लव जिहाद पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाने का निर्णय लिया है। देश के सभी प्रखंडों में सेवा केंद्र शुरू करने और सभी पंचायतों में समिति गठित करने में विहिप के कार्यकर्ता से लेकर अधिकारी तक लगे हैं। सामाजिक जागरूकता के माध्यम से विहिप ने अब तक 63 लाख हिंदुओं को मतांतरित होने से बचाया, वहीं नौ लाख से अधिक लोगों की घर वापसी कराने में सफल रहा।
विज्ञापन


विभाग मंत्री राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि इस वर्ष विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस कार्यक्रम 20 अगस्त से 5 सितंबर तक प्रत्येक जिला व प्रखंड में मनाया जाएगा और नए कार्यकर्ता जोड़े जाएंगे। इस मौके पर दो नये दायित्व की घोषणा भी की गई। जिसमें मोहित ठाकुर को जिला संयोजक बजरंग दल और साहब सिंह को नगर मंत्री नालागढ़ का दायित्व दिया गया। इस अवसर पर विभाग मंत्री राजेश कुमार शर्मा, दुर्गा वाहिनी प्रांत सह संयोजिका पूजा शर्मा, प्रांत संस्कृत प्रमुख प्रेम शर्मा, मातृशक्ति विभाग संयोजिका प्रवीण कौशिक, प्रांत विशेष संपर्क प्रमुख सुरुचि शर्मा, जिला सेवा प्रमुख गुरदयाल ठाकुर, जिलाध्यक्ष अरविंद वर्मा, जिला मंत्री रेशम शर्मा, दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका नम्रता शर्मा, नगर संयोजिका आरती व मुस्कान सत्संग प्रमुख रानी, नगर सह संयोजक आशीष कपूर सहित 100 से ज्यादा कार्यकर्ता और हिंदू समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed