Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Omansh Thakur's performance in the drill was the best.

Solan News: ड्रिल में ओमांश ठाकुर का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ

Wed, 24 Jun 2026 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ के कैडेटों का कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन, कई पुरस्कार जीते
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। चितकारा विश्वविद्यालय कालूझिंडा में सात दिवसीय एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में नालागढ़ कॉलेज के कैडेटों ने शानदार प्रदर्शन किया। कैडेट ओमांश ठाकुर को ड्रिल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
फायरिंग में अंडर ऑफिसर अंकित कुमार ने प्रथम और अजय सिंह दूसरे स्थान पर रहे। बास्केटबाल में निखिल शर्मा, अंडर ऑफिसर अंकित कुमार और युवराज की टीम विजेता बनी। एथलेटिक्स में युवराज ने रिले दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया। अनुज सिंह 400 मीटर दौड़ में उपविजेता रहे। वॉलीबाल में भारत कुमार, ओमांश ठाकुर और युवराज की टीम उपविजेता रही। बैडमिंटन में युवराज उपविजेता रहे। यह प्रदर्शन कैडेटों की बहुमुखी प्रतिभा को दर्शाता है। उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता के लिए अंडर ऑफिसर अंकित कुमार और सार्जेंट सूर्यांश को कंपनी सीनियर के रूप में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य ललित कुमार गुलेरिया ने विजेता कैडेटों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कैडेटों की यह उपलब्धियां पूरे महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय हैं। यह प्रदर्शन उनके अनुशासन और कड़ी मेहनत का परिणाम है। इन सफलताओं से महाविद्यालय का नाम रोशन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed