फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Om Arya, independent candidate from Kasauli, joins BJP

Solan News: कसौली से निर्दलीय प्रत्याशी रहे ओम आर्य भाजपा में शामिल

Sun, 17 Nov 2024 11:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Om Arya, independent candidate from Kasauli, joins BJP
जयराम ठाकुर से मिलते ओम आर्या।
बोले, कसौली में भाजपा को मजबूत करना लक्ष्य
विज्ञापन


1,528 नए सदस्य बनाकर पहला स्थान किया हासिल

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। कसौली विधानसभा से बतौर निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव लड़ चुके समाजसेवी ओम आर्या भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने ऑनलाइन सदस्यता अभियान के तहत पार्टी ज्वाइन की। उन्होंने अभियान के तहत कसौली विस क्षेत्र में 1,528 नए सदस्य बनाकर पहला स्थान प्राप्त किया। इसके चलते वे भाजपा के सक्रिय सदस्य बन गए गए हैं।
पार्टी ज्वाइन करने के बाद ओम आर्या नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से मिले। उन्होंने कसौली भाजपा को मजबूत करने का भरोसा दिया। ओम ने बताया कि कांग्रेस का गढ़ रहे कसौली में भाजपा ने साल 2007 सेंध लगा जीत हासिल की। 2022 के चुनाव में भाजपा को हार देखनी पड़ी। उस हार को 2027 के चुनाव में जीत में बदला जाएगा। शीर्ष नेतृत्व के हर निर्णय को स्वीकार कर पार्टी को आगे बढ़ाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। ओम ने बताया की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और पार्टी आगे बढ़ रही है। भाजपा का सदस्यता अभियान एक राष्ट्रवादी मिशन है। इस मिशन से जुड़कर गौरव की अनुभूति होती है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि ओम आर्य कसौली विस क्षेत्र में काफी समय से राजनीतिक और समाजसेवक के तौर पर सक्रिय हैं। साल 2022 के विस चुनाव में क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव भी लड़ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed