{"_id":"620a95cd98cb4e7b7c76ef06","slug":"oint-director-higher-education-initiates-investigation-of-principal-and-assistant-professor-row-in-nalagarh-college-solan-news-sml399523146","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालागढ़ कॉलेज के प्राचार्य और सहायक प्रवक्ता में मारपीट की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नालागढ़ कॉलेज के प्राचार्य और सहायक प्रवक्ता में मारपीट की जांच शुरू
विज्ञापन
oint director higher education initiates investigation of principal and assistant professor row in Nalagarh college
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। पीजी कॉलेज नालागढ़ के प्राचार्य और सहायक प्रवक्ता के बीच हुई मारपीट को लेकर शिक्षा विभाग ने जांच बैठा दी है। विभाग के संयुक्त निदेशक जांच करने के लिए नालागढ़ कॉलेज पहुंचे। दोनों पक्षों के बयान लेने के बाद उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
नालागढ़ कॉलेज में नौ फरवरी को प्राचार्य व सहायक प्रवक्ता के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया था कि दोनों में हाथापाई हो गई। प्राचार्य डॉ. पवन सलारिया को चोट लगने पर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।
अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें वापस घर भेजा गया। प्राचार्य ने सहायक प्रवक्ता हरविंद्र सिंह के खिलाफ पुलिस में मामला भी दर्ज किया है। साथ ही प्राचार्य ने उच्चाधिकारियों को लिखा।
विज्ञापन
सोमवार शिमला से उच्च शिक्षा के संयुक्त निदेशक अशीथ कुमार मिश्रा मामले की जांच करने लिए नालागढ़ पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के साथ-साथ कॉलेज के स्टाफ और छात्र नेताओं से पूछताछ की जाएगी। इस मामले की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी।