{"_id":"695d5d04a15f6722ae03b034","slug":"officials-will-learn-techniques-to-protect-vegetables-from-pests-solan-news-c-176-1-ssml1041-160856-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: अधिकारी सीखेंगे सब्जियों को कीटों से बचाने की तकनीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: अधिकारी सीखेंगे सब्जियों को कीटों से बचाने की तकनीक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। चंबाघाट स्थित केंद्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र में सब्जियों के कीट प्रबंधन पर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। मुख्यातिथि भारत सरकार के वनस्पति संरक्षण सलाहकार डॉ. जेपी सिंह ने नौणी विवि और कृषि-बागवानी विभाग के 40 अधिकारियों को वैज्ञानिक खेती के टिप्स दिए। उन्होंने एनपीएसएस एप के महत्व पर जोर देते हुए पर्यावरण-अनुकूल तकनीकों को अपनाने का आह्वान किया। शिविर में विशेषज्ञों ने जैविक व यांत्रिक नियंत्रण विधियों और कीटनाशकों के सीमित उपयोग के बारे में जानकारी दी, ताकि उत्पादन लागत कम की जा सके। संवाद