फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Officers absent from Zila parishad meeting served show cause notice in Solan

जिप बैठक से नदारद अधिकारियों कारण बताओ नोटिस

Fri, 12 Nov 2021 12:00 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Officers absent from Zila parishad meeting served show cause notice in Solan
जिला परिषद की बैठक को संबोधित करते एडीसी। संवाद - फोटो : SOLAN
सोलन। जिला परिषद बैठक में बिना कारण नदारद रहने वाले अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी होंगे। इसके लिए अतिरिक्त उपायुक्त जफर इकबाल ने आदेश जारी किए हैं। इन अधिकारियों को नोटिस के बाद तुरंत जवाब देने के लिए कहा गया है। संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी होगी। जिप की त्रैमासिक बैठक जिला परिषद कार्यालय में आयोजित की गई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता जिप अध्यक्ष रमेश ठाकुर ने की। बैठक में पिछली बैठक की 30 और 27 नई मदों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में माहौल पूरी तरह से गरमाया रहा। इस दौरान तीखे बोल भी अधिकारियों को सुनने पड़े। जिप सदस्यों ने बैठक में उपस्थित नहीं होने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर भी आग्रह किया।
विज्ञापन

जिप सदस्य राजेंद्र सिंह ने सदन में प्रस्ताव को रखा कि ग्राम पंचायत भोजनगर, नेरी कलां और काबाकलां में लोगों ने बिजली मीटर अप्लाई किए हैं लेकिन उन मीटर को लगाने के लिए पोल की कमी पड़ रही है। इसके बाद इस प्रश्न का जवाब अधीक्षण अभियंता विद्युत बोर्ड परवाणू से मांगा गया। इस दौरान ये बैठक में उपस्थित नहीं पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिप सदस्य का गुस्सा फूट गया और कहा कि पिछली बैठक में भी यही हाल था। उन्होंने कहा कि फोन पर बात की तो उनका कहना था कि यह मंत्री का निर्वाचन क्षेत्र है। यहां कोई समस्या नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि यदि मंत्री के कहने पर ही काम होने हैं तो पंचायती राज विभाग और बैठक कोई जरूरत नहीं है।
उन्होंने आग्रह किया कि इस बैठक से दूर रहे सभी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। एडीसी सोलन जफर इकबाल ने कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश जारी कर दिए। हालांकि इस मद के कुछ ही देर बाद अधिशासी अभियंता परवाणू बैठक में पहुंचे और प्रस्ताव पर चर्चा कर बताया कि कोई भी ऐसा मामला उनके संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा है तो वह तुरंत इस पर कार्य करेंगे। नई मदों पर चर्चा कर जिप सदस्य अमर सिंह ने अधिकारियों से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर जवाबदेही तय करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि विभागों की गलती का असर सीधा सरकार पर पड़ता है और गालियां सरकार को पड़ती हैं।
एडीसी जफर इकबाल ने कहा कि बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई है और विकास कार्यों की रणनीति तैयार की गई है। लंबित कार्यों में तेजी लाने के साथ अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की गई है। जो विभाग के अधिकारी बैठक में उपस्थित नहीं थे, उन्हें नोटिस जारी किए गए हैं। रोजगार के अवसरों को लेकर भी चर्चा हुई है।
बैठक में जिप सदस्य आशा परिहार, जिप उपाध्यक्ष कमलेश पंवर, अमर सिंह ठाकुर, हीरा कौशल, भुवनेश्वरी शर्मा, लीला ठाकुर, मनोज वर्मा, राजेंद्र सिंह, दर्पणा ठाकुर, रीना देवी, अमर चंद, शांति देवी, सर्बजीत कौर, सुमन चौहान, राहुल शर्मा और मुख्तयार कौर उपस्थित थे।
रॉकस्टार टमाटर को लेकर हुई चर्चा
बैठक में टमाटर की खराब फसल का कारण बना रॉक स्टार बीज का मामले को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक में सदस्य राजेंद्र सिंह ने सदन में पूछा कि अभी तक किसानों को इस बीच के बदले में क्या राहत दी गई है। सदस्य मनोज वर्मा ने मामले को लेकर कई प्रश्न पूछे। उन्होंने कंपनी के खिलाफ की गई कार्रवाई को लेकर भी सदन में जवाब मांगा।
परवाणू-शिमला फोरलेन को लेकर पूछा सवाल
बैठक में जिप सदस्य राजेंद्र सिंह और दर्पणा ठाकुर ने परवाणू से सोलन तक बन रहे फोरलेन में लोगों को हो रही परेशानियों को लेकर विभागों पर निशाना साधा। इस दौरान कहा कि लोगों के आम रास्ते और संपर्क मार्गों के अवरुध होने का मामला भी खूब गर्माया। धर्मपुर-क्यारद रोड पर एनएच से दिए गए रास्ते को लेकर भी प्रश्न पूछा और जल्द ही इन रास्तों को ठीक करवाने के लिए कहा गया।

उठाऊ पेयजल योजना से वंचित डुमैहर
सदस्य आशा परिहार ने डुमैहर पंचायत में पानी की समस्या का मामला सदन में उठाया। उन्होंने कहा कि अर्की निर्वाचन क्षेत्र के लिए गंभर नदी से उठाऊ पेयजल योजना का निर्माण हुआ है लेकिन योजना से डुमैहर को वंचित रखा गया है। यहां के लोगों को पानी की विकराल समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। इस क्षेत्र को भी योजना से जोड़ा जाए। जलशक्ति विभाग ने बताया कि डुमैहर को इस स्कीम से जोडने का एस्टिमेट बनाकर भेज दिया है। जल्द ही इस पर काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed