फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   OFFicer not bey a order of goverment

सरकार के आदेशों को नहीं मानते अफसर

Wed, 16 Nov 2016 08:55 AM IST
ब्यूरो, अरकी सोलन
ब्यूरो, अरकी सोलन Updated Wed, 16 Nov 2016 08:55 AM IST
विज्ञापन
OFFicer not bey a order of goverment
हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कल्याण मंच अर्की की बैठक में पेंशन की पूरी व्यवस्था महालेखाकार को सौंपने की अपील की है। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कल्याण मंच अर्की की बैठक में पेंशन की पूरी व्यवस्था महालेखाकार को सौंपने की अपील की है। प्रदेश सरकार पर निगम से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया।

बैठक में सवाल उठाए कि सरकार यह स्पष्ट करें कि प्रदेश मंत्रिमंडल का फैसला बड़ा है या निगम निदेशक मंडल का। एक ओर जहां मंत्रिमंडल में परिवहन मंत्री फैसले से सहमत होते हैं तो दूसरी तरफ निदेशक मंडल के अध्यक्ष होने के नाते कर्मचारियों के देय वित्तीय लाभों को लंबे समय के लिए लटका दिया जाता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि निगम के निदेशक मंडल की बैठक तक नहीं होती है। इससे निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों का बकाया लंबित रहता है। ऐसे में आखिर क्यों मंत्रिमंडल की बैठकों में लंबित लाभों पर सहमती जताई जाती है।  बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने कर्मचारियों को 125 प्रतिशत महंगाई भत्ते और 5 प्रतिशत अंतरिम राहत भुगतान के आदेश पारित कर दिए हैं। निगम से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को इसका लाभ आज तक नहीं मिला है। इसका मंच विरोध करता है। बैठक मंच अध्यक्ष बलबीर सिंह चौधरी की अध्यक्षता में कुनिहार में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में मौजूद सदस्यों ने हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कल्याण मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष बृजलाल ठाकुर ने सरकार से अपील करते हुए कहा कि निगम से सेवानिवृत्त हजारों कर्मचारियों के हित में पेंशन का भुगतान राजकोष से किया जाए। पेंशन की पूरी व्यवस्था के लिए महालेखाकार हिमाचल प्रदेश को सौंपने की अपील की।


बैठक में भूपचंद अत्री, रघुनाथ शर्मा, बलवीर सिंह चौधरी, राजेंद्र राणा, परमानंद शर्मा, प्रेम चौधरी, टेकचंद, शीशराम, रामलाल, छांगू राम, बुधराम, रमेश चंद, संतराम, हेम राम, किशन चंद, हेतराम, भगतराम, परस राम, रघुवीर दास, रतिराम, श्यामलाल मेहता, अमर सिंह, संतराम, मोहनलाल, रामचंद शर्मा और शंकरलाल मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed