फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   of some polling stations in the district changes made to buildings

Solan News: जिले के कुछ मतदान केंद्र के भवनों में किया गया परिवर्तन

Mon, 18 Mar 2024 05:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 18 Mar 2024 05:59 PM IST
विज्ञापन
भवनों में सुविधाएं न होने के चलते लिया गया निर्णय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने बताया कि शिमला लोकसभा चुनाव क्षेत्र के तहत आने वाले जिले के कुछ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के तहत मतदान केंद्रों में संशोधन किया गया है। उन्होंने बताया कि सोलन जिला के अर्की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के तहत मतदान केंद्र अर्की-3 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) अर्की को संशोधित कर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) अर्की साइंस ब्लॉक में परिवर्तित किया गया है। संशोधित भवन में अधिक आवास एवं सुविधाएं होने के कारण यह निर्णय लिया है।
उन्होंने कहा कि नालागढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के तहत मतदान केंद्र गुनाहा को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुनाहा (पुराना भवन) से परिवर्तित कर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुनाहा (नया भवन) और मतदान केंद्र राजपुरा रंगुवाला-2 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजपुरा (पुराना भवन) से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजपुरा (नया भवन) में परिवर्तित किया गया है। संशोधित भवन में अधिक आवास एवं सुविधाएं होने के कारण यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन


मनमोहन शर्मा ने बताया कि दून विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के तहत मतदान केंद्र सलगा को राजकीय उच्च पाठशाला तुझार से संशोधित कर राजकीय उच्च पाठशाला बधोनीघाट (नया भवन) में परिवर्तित किया गया है। मतदान केंद्र भवन मतदाताओं के लिए कम दूरी पर होने के कारण यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed