{"_id":"691b7302f831e4472a039460","slug":"of-roof-will-be-in-solan-sabji-mandi-premisesbanega-platform-for-construction-auction-solan-news-c-176-1-ssml1042-157400-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सोलन सब्जी मंडी परिसर में होगा छत का\n\nनिर्माण, ऑक्शन के लिए बनेगा प्लेटफॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सोलन सब्जी मंडी परिसर में होगा छत का निर्माण, ऑक्शन के लिए बनेगा प्लेटफॉर्म
विज्ञापन
टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही शुरू होगा निर्माण कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सब्जी मंडी सोलन में नया ऑक्शन प्लेटफॉर्म बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके अलावा मंडी परिसर में ट्रांसपेरेंट (पारदर्शी) छत का भी निर्माण होगा। इस कार्य को शुरू करने के लिए मंडी समिति की ओर से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। आगामी दिनों में प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्य शुरू करवाया जाएगा। इस कार्य को जल्द ही पूरा भी करवाने का फैसला लिया है। मंडी समिति की ओर से किसानों को सुविधाजनक परिसर देने की कोशिश की जा रही है। गौर रहे कि मंडी में सोलन समेत आसपास के क्षेत्रों से लोग आते हैं। सब्जी मंडी को ई-नाम में भी चयनित किया है। ऐसे में बेहतर सुविधाएं किसानों को मिले इसके लिए कार्य किया जा रहा है। हाल ही में कार्यों को मंजूरी भी दी गई है। इससे पहले भी कई कार्य पूरे करवाए गए हैं। उधर, एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष रोशन ठाकुर ने कहा कि एपीएमसी सोलन में विकास से जुड़ी तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। इससे मंडी परिसर में सुधार के कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सब्जी मंडी परिसर में ट्रांसपेरेंट शीट लगाने, नया ऑक्शन प्लेटफॉर्म बनाया जाना है। इसी के साथ सेब मंडी में भी तीसरे ऑक्शन प्लेटफॉर्म के निर्माण को भी मंजूरी दे दी गई है। इस परियोजना के लिए हाल ही में डीसी द्वारा भूमि प्रदान की गई है।