{"_id":"677a8ce09a57236d1706d055","slug":"number-of-tourists-decreased-in-kasauli-and-chail-on-weekends-solan-news-c-176-1-ssml1040-135527-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कसौली और चायल में वीकेंड पर घटी पर्यटकों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कसौली और चायल में वीकेंड पर घटी पर्यटकों की संख्या
Sun, 05 Jan 2025 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sun, 05 Jan 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
जिले के होटलों में भी वीकेंड पर सिर्फ 20 फीसदी ही रही बुकिंग
अब बारिश के बाद पर्यटन कारोबार में बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर/सोलन। पर्यटन क्षेत्र कसौली और चायल में इस वीकेंड पर पर्यटको की संख्या बहुत कम रही। इसके चलते होटलों में भी 20 फीसदी तक बुकिंग रही। वहीं रविवार को कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच समेत कसौली-धर्मपुर सड़क पर वाहनों की संख्या भी कम देखी गई। हालांकि कसौली पर्यटन क्षेत्र में पहुंचे पर्यटकों ने मौसम का लुत्फ उठाया है और जमकर खरीददारी की है।
नववर्ष को पर्यटन क्षेत्र कसौली और चायल पर्यटको से गुलजार थे। लेकिन बीते दिनों से प्रदेश में आवक कम हो गई है। जिसका असर होटलों पर पड़ा है। शनिवार और रविवार को कम पर्यटकों ने प्रदेश का रुख किया है, जो पर्यटक थे उन लोगों ने कसौली के अलग-अलग स्थलों पर घूम कर खूब आनंद लिया। कसौली के माल रोड, हेरिटेज मार्केट व न्यू मार्केट में पर्यटकों ने खाने की चीजों का जमकर आनंद उठाया। वहीं सैलानियों ने गर्म कपड़ों की भी खरीददारी की। कसौली के तापमान में काफी दिनों से स्थिरता के बाद तीन डिग्री गिरावट दर्ज की गई। पर्यटकों ने कसौली के बहुचर्चित चर्च व गीलबर्ड और मंकीप्वाइंट तक घूमने का मजा लिया। वहीं चायल में वींकेड पर भी कम भीड़ रही। स्थानीय लोअर व अपर बाजार, काली का टिब्बा, सिद्ध बाबा मंदिर, ग्लूआ, महोग बाग, पैलेस होटल, गुरुद्वारा साहिब, स्टोन मंदिर, चन्नासी का जुब्बड़, कुफरी की खाल समेत अन्य जगहों में सन्नाटा पसरा रहा। इसके अलावा कंडाघाट चायल मार्ग पर स्थित साधुपुल के होटलों भी खाली रहे।