फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   NP with school students Cleanliness Fortnight launched

Solan News: नप ने स्कूली छात्रों के साथ चलाया स्वच्छता पखवाड़ा

Sun, 29 Sep 2024 11:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 29 Sep 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
NP with school students 

Cleanliness Fortnight launched
नालागढ के कन्या व छात्र स्कूल के एनएसएस व एससीसी के छात्र जागरूकता रैली निकालते हुए। संवाद
सरकारी कार्यालयों साथ सार्वजनिक स्थानों को किया साफ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। नगर परिषद नालागढ़ की ओर से स्वच्छता पखवाड़ा पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। दो अक्तूबर तक चलने वाले अभियान के तहत परिषद की ओर से पिछले 11 दिन जागरूकता कार्यक्रम चले हैं। रविवार को सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों को साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने शहर में जागरूकता रैली भी निकाली।

स्वच्छता अभियान के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या नालागढ़ व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र पाठशाला के एनएसएस व एनसीसी के छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। एसडीएम व कोर्ट कार्यालय की परिसर की सफाई की गई। वहीं, नगर परिषद के कर्मचारी व स्कूली छात्रों ने मिलकर पर्यावरण की सुरक्षा के लिए 50 पौधे भी रोपे। अभियान की अगुवाई करते हुए नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी रणवीर सिंह वर्मा, सफाई निरीक्षक हेमराज, कार्य पर्यवेक्षक दिनेश कुमार, कनिष्ठ अभियंता प्रभात शर्मा, अमृतलाल व लेखाकार मनीषा व स्कूल के स्टाफ ने की। यह स्वच्छता पखवाड़ा 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से चलाया गया था जिसका उद्देश्य भारत को स्वच्छ मुक्त पॉलिथीन मुक्त कूड़ा मुक्त करने का था। दो अक्तूबर को इस पखवाड़े को 10 साल पूरे हो जाएंगे। इसके तहत भारत को पूर्ण रूप से खुले में शौच मुक्त कर दिया गया है। परिषद ने लोगों से अपील की है कि अपने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में नगर परिषद के कर्मचारियों का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed