{"_id":"65ce0f3991123366120ef1e0","slug":"np-president-meets-minister-vikramaditya-regarding-parking-and-community-building-solan-news-c-176-1-ssml1040-116415-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: पार्किंग व सामुदायिक भवन को लेकर मंत्री विक्रमादित्य से मिली नप अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: पार्किंग व सामुदायिक भवन को लेकर मंत्री विक्रमादित्य से मिली नप अध्यक्ष
Thu, 15 Feb 2024 11:44 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Thu, 15 Feb 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
अपनी मांगों को लेकर लोनिवि मंत्री से मिलती नप अध्यक्ष अलका वर्मा। संवाद
पुराने थाने की खाली पड़ी जमीन पर शाॅपिंग कॉप्लेक्स खोलने की रखी मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नगर परिषद नालागढ़ की अध्यक्ष अलका वर्मा व शिकायत निवारण कमेटी के जिला सदस्य मनोज वर्मा नगर में पार्किंग व विवाह समारोह के लिए सामुदायिक भवन बनाने की मांग को लेकर लोनिवि मंत्री विक्रमादित्य से मिले। शिमला में हुई मुलाकात में नप अध्यक्ष अलका वर्मा ने मंत्री से आग्रह किया कि नालागढ़ के पुराने बस अड्डे में नगर परिषद की खाली भूमि पड़ी हुई है। जो कि नालागढ़ शहर के मध्य में स्थित है। नप नालागढ़ ने पालिका बैठक में प्रस्ताव पारित करके निर्णय लिया है कि उपरोक्त स्थान पर जनहित में पार्किंग व विवाह समारोह के लिए सामुदायिक भवन बनाया जाए। नप की ओर से अनुमति के लिए शहरी विकास विभाग के निदेशक को पत्र भी लिखा है।
उन्होंने लोनिवि मंत्री से आग्रह किया कि शहरी विकास विभाग के निदेशक को आदेश पारित करवा कर कार्य शुरू करने के आदेश दिलवाएं जाएं। जिला इकाई के सदस्य मनोज वर्मा नालागढ़ के पुराने थाने में शाॅपिंग कॉप्लेक्स के लिए धनराशि देने की भी मांग की है। उन्होंने बताया कि नालागढ़ के पुराने थाने के पास खाली भूमिहै। नालागढ़ शहर के बीच में होने से यहां पर शाॅपिंग काॅप्लेक्स का निर्माण किया जाए। इससे नप को आय भी बढ़ेगी और लोगों को सुविधा मिलेगी। लोनिवि मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दोनों मांगो पर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।