फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Now water will be 10% more expensive in BBN's housing board colony

Solan News: बीबीएन की हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी में अब 10 फीसदी महंगा मिलेगा पानी

Fri, 28 Mar 2025 04:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 04:52 PM IST
विज्ञापन
हिमुडा ने बढ़ाया शुल्क, अप्रैल से लागू होंगी दरें, उपभोक्ताओं पर पड़ेगा अधिक बोझ
विज्ञापन

3000 उपभोक्ता हैं बीबीएन में
सुरेंद्र शर्मा
बद्दी (सोलन)। बीबीएन में हिमुडा की हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी में अप्रैल माह में पानी महंगा हो जाएगा। विभाग ने यहां पर 10 फीसदी शुल्क बढ़ाने की तैयार कर ली है। घरेलू व कमर्शियल उपभोक्ताओं के लिए अगले माह से 10 फीसदी पेयजल की दरों की बढ़ोतरी करने जा रहा है। इससे हिमुडा के उपभोक्ताओं को अब पहले से अधिक शुल्क अदा करना पड़ेगा। बीबीएन में हिमुडा के कमर्शियल घरेलू उपभोक्ताओं की संख्या तकरीबन 2500 के करीब है। इन सभी उपभोक्ताओं को पेयजल आपूर्ति करने के लिए विभाग की ओर से आठ जगह पर अलग-अलग जल आपूर्ति योजनाएं स्थापित की गई है, जिनसे हर दिन लगभग 29 लाख लीटर पेयजल सप्लाई की जाती है। इन सब योजनाओं को चलाने के लिए हिमुडा का हर माह 15.70 लाख रुपये तक का खर्चा आता है, जिससे 12.90 लाख के करीब आय भी होती है। बीबीएन में हिमुडा के 2052 मकान, 772 फ्लैट, 85 इंडस्ट्री प्लॉट व 50 कमर्शियल दुकानें हैं। घरेलू उपभोक्ताओं से पहले 25 रुपये 67 पैसे प्रति हजार लीटर की दर तय की गई थी। अब शुल्क बढ़ने से उपभोक्ता को 28 रुपये 24 पैसे प्रति लीटर के हिसाब से देने होंगे। वहीं इंडस्ट्रियल कमर्शियल उपभोक्ताओं से पहले 103 प्रति हजार लीटर के हिसाब से शुल्क निर्धारित किया हुआ था। लेकिन अब नई दरों के लागू होने के बाद इन उपभोक्ताओं को 113 रुपये 74 पैसे प्रति हजार लीटर विभाग को अदा करने होंगे, जिस से विभाग के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी। हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी में रहने वाले रमेश धवन, सेवानिवृत्त कर्नल एपीजे भल्ला, राजेश मित्तल, पवन जिंदल ने आरोप लगाया कि हिमुडा उपभोक्ताओं को सबसे मंहगा पानी उपलब्ध कराता है। देश में पानी के रेट इससे ज्यादा कहीं पर नहीं होंगे। उधर, हिमुडा के सहायक अभियंता अनूप सूद ने बताया कि हिमुडा की ओर से हर वर्ष पहले से रेट निर्धारित होते हैं और उसके आधार पर पानी के रेट बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed