{"_id":"5923156d4f1c1b3e6a536cb4","slug":"now-the-highway-under-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पुलिस की नजर में रहेगा परवाणू-शिमला एनएच ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पुलिस की नजर में रहेगा परवाणू-शिमला एनएच
सोलन, ब्यूरो
Updated Tue, 23 May 2017 03:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परवाणू-शिमला नेशनल हाइवे अब पूरी तरह से पुलिस की नजर में रहेगा। पुलिस महकमे ने आधा दर्जन ऐसे प्वाइंट चिन्हित किए हैं जिनमें अक्सर जाम लगने या फिर भूस्खलन की संभावना रहती थी। इन जगहों पर बीस अतिरिक्त कर्मचारी तैनात किए जा रहे हैं। यह कर्मचारी हर वक्त मार्ग से गुजरने वाले वाहनों को रास्ता दिखाने, जाम खोलने और उन्हें हादसे से सचेत करने का काम करेंगे। यही नहीं हाइवे के किनारे शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों पर भी शिकंजा कसा जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस कर्मचारियों को राह भटके पर्यटकों का मार्गदर्शन भी करना होगा। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से नेशनल हाइवे पर हादसों की संख्या बढ़ गई है। इसके अलावा होटलों और ढाबों के बाहर गाड़ियों के खड़े रहने से भी जाम लग रहा है। नेशनल हाइवे-22 परवाणू-शिमला के फोरलेन का काम चलने की वजह से जाम की समस्या बनी हुई है। इन सभी मुसीबतों से निपटने के लिए पुलिस महकमे ने अतिरिक्त पुलिस कर्मचारियों को तैनात करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
यह जवान धर्मपुर, सनौरा, कमारहट्टी, बड़ोग, चंबाघाट और कंडाघाट में तैनात रहेंगे। पुलिस विभाग स्टाफ कम होने की वजह से मौजूदा समय में हाइवे पर पेट्रोलिंग तथा कुछ विशेष जगहों पर पुलिस कर्मियों को तैनात कर काम चला रहा है। इसके अलावा सोलन शहर में यातायात की व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए भी अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की मांग की गई है। इसके पूरा होते ही शहर के मुख्य चौक के अलावा जगह-जगह यातायात की जिम्मेदारी संभालते पुलिस कर्मचारी हर वक्त मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
हाइवे पर बढ़ेगा पुलिस का पहरा : एसपी
एसपी अंजुम आरा ने बताया कि नेशनल हाइवे पर जाम रोकने और पर्यटकों समेत अन्य राहगीरों को हादसों से बचाने के लिए यह प्रयास किए जा रहे हैं। एनएच-22 पर करीब 20 पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा। यह सभी कर्मचारी उन जगहों पर ड्यूटी देंगे जाम और हादसों के लिए बदनाम हैं। कहा कि इससे शिमला, सोलन या चंडीगढ़ की तरफ जाने वाले पर्यटकों का रास्ता आसान होगा।
पुलिस की तैनाती के फायदे
एनएच-22 पर ज्यादा देर तक जाम नहीं लगेगा। इससे शिमला, चंडीगढ़ और सोलन आने वाले पर्यटकों को आसानी होगी। ढाबे और होटल मालिकों की मनमानी कम होगी, होटल के बाहर गाड़ियां बेतरतीब ढंग से खड़ी नहीं होंगी। राह भटकने वाले पर्यटक आसानी से पुलिस की मदद ले सकते हैं। पुलिस की तैनाती से हाइवे का सफर सुरक्षित होगा।