{"_id":"648db0b70e7bd8ebc30a58c4","slug":"now-sweepers-will-pick-up-wet-and-dry-garbage-with-pp-bags-solan-news-c-176-1-sln1002-1802-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: अब पीपी बैग से सफाई कर्मचारी उठाएंगे गीला-सूखा कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: अब पीपी बैग से सफाई कर्मचारी उठाएंगे गीला-सूखा कूड़ा
Sat, 17 Jun 2023 11:37 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 17 Jun 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को दिए पीपी बैग में डाला गया कूड़ा। संवाद
नगर निगम ने सफाई कर्मचारियों को बांटे बैग
12 लाख की लागत से खरीदे गए हरे और नीले रंग के बैग
शहर में 225 कर्मचारी को सौंपा गया है सफाई का जिम्मा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर में अब नगर निगम के कर्मचारी पॉली प्रोपाइलीन बैग (पीपी बैग) में कूड़ा उठाएंगे। शनिवार को निगम की ओर से डोर-टू-डोर सफाई कर्मचारियों को पीपी बैग का वितरण किया गया। वार्डों में कूड़ा उठाने के लिए निगम ने करीब 12 लाख रुपये की लागत से 81 हजार बैग का स्टॉक मंगवाया है। यह बैग हरे और नीले रंग के है। जिसमें हरे रंग के बैग में गीला कूड़ा जबकि नीले रंग में सूखा कूड़ा एकत्रित किया जाएगा। इससे गीला-सूखा कूड़ा अलग रखने में कर्मियों को भी सुविधा मिलेगी।
गौर रहे कि शहर में 225 सफाई कर्मचारियों को साफ-सफाई का जिम्मा सौंपा गया है। इनमें से 155 आउटसोर्स कर्मचारी और 70 नियमित सफाई कर्मचारी शामिल हैं। सफाई कर्मचारी शहर के 17 वार्डों से घर द्वार जाकर निर्धारित दिनों के अनुसार कूड़ा एकत्र करते हैं। इसमें सोमवार, बुधवार, वीरवार, शनिवार को गीला। जबकि मंगलवार और शुक्रवार को सूखा कूड़ा उठाया जाता है। अब बैग अलग-अलग होने से कर्मचारियों बैग में एक बार कूड़ा डालने के बाद उसे निष्पादन के लिए भेज देंगे। इससे पहले वह जिस बैग में कूड़ा उठाते थे, उसे खाली करके रखना पड़ता था। वहीं ऐसे में बैग से गंदी बदबू चली रहती थी और इसमें संक्रमण फैलने का भी डर बना रहता था।
उधर, नगर निगम सोलन के सफाई पर्यवेक्षक राजेश कुमार ने कहा कि सफाई कर्मचारियों को कूड़ा उठाने के लिए पीपी बैग का वितरण किया गया है। इससे कर्मचारियों को गीला और सूखा कूड़ा उठाने में आसानी होगी। गीले कूड़े के लिए हरा रंग का बैग जबकि सूखे कूड़े के लिए नीला रंग का बैग इस्तेमाल किया जाएगा।