फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Now Businessmen devided on the Mc issue

नालागढ़ नप के अविश्वास प्रस्ताव पर व्यापारी दोफाड़

Thu, 02 Mar 2017 10:21 PM IST
ब्यूरो, नालागढ़, सोलन
ब्यूरो, नालागढ़, सोलन Updated Thu, 02 Mar 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
Now Businessmen devided on the Mc issue
नालागढ़ में एमसी अध्यक्ष के पक्ष में समऱ्थन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
नगर परिषद नालागढ़ के अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर हुई बगावत के बाद अब शहर के कारोबारी भी दोफाड़ हो गए हैं। कांग्रेस के दो गुटों के बीच छिड़े शह और मात के सियासी घमासान के बीच अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के विरोध में शहर के कुछ दुकानदारों ने सड़कों पर रोष रैली निकाली और दुकानें बंद रखीं। कुछ दुकानें सुबह से ही खुली रहीं। हालांकि रोष प्रदर्शन के काफी देर बाद सभी दुकानें खुल गईं।
विज्ञापन

 
नगर परिषद अध्यक्ष महेश गौतम के खिलाफ नो कांफिडेंस मोशन लाया गया है। इसमें मौजूदा उपाध्यक्ष सहित पांच पार्षद शामिल हैं। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष महेश गौतम ने कहा कि साल में 365 दिन होते हैं और वह एक साल में विकास के 366 काम गिनाने को खुले मंच पर तैयार हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक साल के उनके कार्यकाल में जितने विकास के कार्य परिषद द्वारा करवाए हैं, वह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। शहर में किए गए विकास कार्य लोगों को स्वयं नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर उन्होंने समूचे शहर तथा प्रत्येक वार्ड का विकास करवाया है। पूरी ईमानदारी और तन्मयता के साथ शहर के विकास करवाने में वह जुटे रहे। यदि जनता चाहेगी तो वह अध्यक्ष तो क्या पार्षद पद से भी इस्तीफा देने को तैयार हैं, क्योंकि वह विकास करवाने में विश्वास रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तो क्या मना रहे स्पेशल होलीडे
नगर परिषद में बगावत का झंडा बुलंद करने वाले उपाध्यक्ष समेत पांचों पार्षदों के फोन स्विच ऑफ हैं। चर्चा है कि कुर्सी गिरने के बाद सभी पार्षद सार्वजनिक होंगे। अंडरग्राउंड होने को लेकर चर्चाओं का दौर भी चरम पर है। कहीं बात हो रही है कि पांचों पार्षद सिंगापुर स्पेशल होलीडे मनाने गए हैं। तो कहीं चर्चा है कि सभी गोवा या किसी अन्य पर्यटन स्थल पर हैं। वीरवार को नालागढ़ बाजार बंद रहने के प्रकरण को लेकर जब नो कांफिंडेंस प्रस्तुत करने वाले पार्षदों से बात करनी चाही तो सभी के फोन स्विच ऑफ रहे।


यह है सियासी समीकरण
नालागढ़ परिषद के तहत 9 वार्ड आते हैं। इसमें से 5 पार्षदों ने नो कांफिडेंस मोशन अध्यक्ष के खिलाफ लाया है। इसमें वार्ड-दो से पार्षद धर्मेंद्र राणा, वार्ड-तीन से पवन कुमार, वार्ड-पांच से अल्का वर्मा, वार्ड-सात की पार्षद एवं मौजूदा उपाध्यक्ष सरोज शर्मा और वार्ड नौ से पार्षद मनोज वर्मा शामिल हैं। इन्होंने डीसी सोलन से 27 फरवरी को भेंटकर अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव सौंपा है। इसके तहत नोटिस जारी होने के बाद बहुमत साबित करना होगा। गौरतलब है कि इन पांच पार्षदों में से दो कांग्रेस समर्थित पार्षद हैं जो पूर्व विधायक लखविंदर राणा के समर्थक बताए जाते हैं। इनमें अल्का वर्मा पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रह चुकी है जबकि उनके पति मनोज वर्मा पहली बार वार्ड नौ से पार्षद बने हैं। दो पार्षद धर्मेंद्र राणा और पवन कुमार भाजपा समर्थित बताए जाते हैं जबकि मौजूदा उपाध्यक्ष निर्दलीय ही चुनाव जीती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed