फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   NOvodaya school first in country

राष्ट्रीय युवा संसद में कुनिहार नवोदय स्कूल प्रथम

Fri, 09 Dec 2016 09:40 PM IST
ब्यूरो, सोलन
ब्यूरो, सोलन Updated Fri, 09 Dec 2016 09:40 PM IST
विज्ञापन
NOvodaya school first in country
जवाहर नवोदय स्कूल कुनिहार के विद्यार्थियों ने 20वीं राष्ट्रीय स्तरीय युवा संसद में पहला स्थान प्राप्त कर जिला का नाम रोशन किया है। - फोटो : अमर उजाला

जवाहर नवोदय स्कूल कुनिहार के विद्यार्थियों ने 20वीं राष्ट्रीय स्तरीय युवा संसद में पहला स्थान प्राप्त कर जिला का नाम रोशन किया है। इसका आयोजन संसदीय कार्य मंत्रालय केंद्र सरकार ने जवाहर नवोदय विद्यालय शाहजांहपुर (उत्तर प्रदेश) में किया। इसमें नवोदय विद्यालय समिति के तीन संभाग चंडीगढ़, जयपुर, लखनऊ के छात्रों ने भाग लिया। इससे पहले जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार ने संभागीय स्तर पर आयोजित युवा संसद प्रतियोगिता में भी प्रथम स्थान हासिल किया था।

विज्ञापन


आयोजित प्रतियोगिता के दौरान युवा संसद में जेएनवी कुनिहार के छात्रों ने विपक्ष प्रतिपक्ष में भारतीय संसद में उठाये जा रहे ज्वलंत मुद्दों को इस संसद में बड़े प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया। इसमें दीपशिखा शर्मा ने स्पीकर, मेघना ने डिप्टी स्पीकर, शुभम कुमार ने मार्शल, निशांत कौशल, रुचिका शर्मा, आंचल शर्मा और राशि ठाकुर ने सचिव स्टाफ की भूमिका निभाई। रूलिंग पार्टी में प्रधानमंत्री के रूप में आदर्श शर्मा, गृह मंत्री में अपूर्वा गुलेरिया, स्वास्थ्य मंत्री में ज्योति यादव और रोहित नड्डा, मंजूषा गौतम, उज्जवल कुमार, ऐश्वर्या, दीक्षा शर्मा, पार्थ, तंजीन रिक्सल ने विभिन्न कैबिनेट मंत्रियों की भूमिका को जोरदार तरीके से निभाया। इसके अलावा रुचि  ठाकुर ने नेता विपक्ष और अनिशा वर्मा, मोहित गौतम, शुभम, बलजीत, अदिति, ज्योति, पलक, सलोनी और सुनिधि ने विपक्ष सदस्यों में देश के ज्वलंत मुद्दों को युवा संसद में बड़े ही प्रभावशाली तरीके से उठाया। तेंनजिन, भुवेश कुमार और ऐशे डोल्मा ने विदेशी डेलीगेट की भूमिका अदा की।
विज्ञापन


पार्लियामेंट मीडिया के किरदार को कविता भारद्वाज, पुनीत कुमार और निर्मल सिंह ने निभाया। जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार के प्राचार्य डीएस रावत ने बताया कि विद्यालय की 8 छात्र-छात्राएं ज्योति यादव, अपूर्वा गुलेरिया, उज्वल कुमार, मंजूषा गौतम, लक्षिता, दीपशिखा, अनिशा और शुभम कार्यक्रम के संयोजक एमएल मेहरा और प्राचार्य डीएस रावत को भारतीय संसद, नई दिल्ली में एक दिन की संसदीय कार्रवाई देखने के लिए चुना है। युवा संसद टीम व इस टीम के साथ जुड़े  शिक्षकों एमएल मेहरा, हेम लता और नरेंद्र सिंह का विद्यालय पहुंचने पर प्राचार्य स्कूल स्टाफ तथा अन्य बच्चों ने जोरदार स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed