फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   notice to defaulters

Solan News: शहर में कूड़े के बिल न देने वाले 891 डिफाल्टरों को अंतिम नोटिस जारी

Sat, 03 Oct 2026 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
डिफाल्टरों के पानी और बिजली के कनेक्शन काटने की तैयारी
विज्ञापन

नोटिस के बाद भी पैसा न चुकाने वालों पर निगम करेगा कार्रवाई
डिफाल्टर दबाए बैठे हैं निगम की एक करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नगर निगम सोलन की ओर से कूड़े के डिफाल्टरों पर शिकंजा कसने पर तेजी लाई जा रही है। डिफाल्टरों की लिस्ट तैयार करने के साथ ही पानी और बिजली के कनेक्शन काटने की भी तैयारी की जा रही है। निगम की ओर से पानी के कनेक्शन और बिजली बोर्ड के साथ टाइअप कर बिजली के कनेक्शन भी काटे जाएंगे। बकाया राशि न चुकाने तक दोबारा से कनेक्शन नहीं जोड़े जाएंगे।
निगम की ओर से अब तक शहर के 7 वार्डों के डिफाल्टरों की सूची तैयार की गई है। अभी 10 और वार्डों के डिफाल्टरों की लिस्ट निकाली जा रही है। पैसे चुकाने के लिए यह डिफाल्टरों के पास अंतिम मौका होगा। निगम ने साफ किया है कि अब पैसों की रिकवरी को और सख्त किया जाएगा। कूड़े के डिफाल्टर सालों से करीब एक करोड़ रुपये से अधिक का पैसा दबाए बैठे हैं। निगम की ओर से तैयार सूची के अनुसार अभी निगम की महापौर के वार्ड नंबर 2 के सबसे अधिक 491 डिफाल्टर हैं। इन डिफाल्टरों में से कई 50 हजार रुपये तक दबाए बैठे हैं। वहीं निगम के अनुसार कई सरकारी भवन भी इन डिफाल्टरों की लिस्ट में शामिल हैं।
विज्ञापन


इनसेट
कहां हैं कितने डिफाल्टर
नगर निगम सोलन की ओर से अभी के समय 7 वार्डों के डिफाल्टरों की सूची तैयार की गई है। इनमें वार्ड 1 में 187, वार्ड 2 में 491, वार्ड नंबर 3 में 37, वार्ड नंबर 4 में 73, वार्ड नंबर 5 में 51, वार्ड नंबर 6 में 52 और वार्ड नंबर 7 के 50 डिफाल्टर शामिल हैं। वहीं सभी को नोटिस जारी कर जल्द पैसे चुकाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
नगर निगम की ओर से डिफाल्टरों की लिस्टें तैयार कर नोटिस जारी किए जा रहे हैं। पैसा न चुकाने वालों के घरों के पानी और बिजली के कनेक्शन काट दिए जाएंगे। वहीं बिजली के कनेक्शन काटने के लिए बिजली बोर्ड के साथ मिलकर काम किया जाएगा। सभी डिफाल्टरों को यह अंतिम मौका दिया गया है। इसके बाद निगम कार्रवाई शुरू कर देगा।
- गौरव राजपूत, उपमहापौर, नगर निगम सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed