फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Notice issued to Kandaghat hospital after receiving expired medicine

Solan News: एक्सपायर दवा मिलने पर कंडाघाट अस्पताल को नोटिस जारी

Fri, 25 Oct 2024 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 25 Oct 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Notice issued to Kandaghat hospital after receiving expired medicine
एक्सपायर दवा मामले पर शुक्रवार अंक में प्रका​शित समाचार। संवाद
प्रभारी और दोनों फार्मासिस्ट से विभाग ने मांगा जवाब
विज्ञापन

अस्पताल में अधिक मात्रा में एक्सपायर हो गई थीं दवाएं
दोनों फार्मासिस्ट को एक साथ छुट्टी पर जाने पर भेजा नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सिविल अस्पताल कंडाघाट के दवा कक्ष में आवश्यक दवाओं के एक्सपायर होने के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। स्वास्थ्य महकमे ने दो दिन के भीतर जवाब मांगा है। मेल के माध्यम से विभाग ने खंड चिकित्सा अधिकारी के साथ पत्राचार किया है और मामले की गहनता से जांच करने के लिए कहा है।
शुक्रवार को मामले को लेकर जांच के लिए बीएमओ सायरी सिविल अस्पताल कंडाघाट पहुंचे। जहां पर प्रभारी के नाइट ड्यूटी पर होने के कारण शुक्रवार को वह ऑफ पर थे। हालांकि बीएमओ ने अन्य स्टाफ कर्मियों से पूछताछ की।
विज्ञापन

वहीं, अस्पलाल के दवा काउंटर से एक्सपायर दवाओं को हटा दिया है। हैरत की बात तो यह है कि इन दवाओं की शीशियों की संख्या एक या दो नहीं बल्कि करीब 150 के आस-पास है। हालांकि अस्पताल प्रशासन दावा कर रहा है कि इन दवाओं का वितरण नहीं किया गया है। वहीं, मामले में जांच भी चली हुई है। कार्यकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्रभारी समेत दोनों फार्मासिस्टों से जवाब मांगा है। जल्द ही मामले को लेकर अस्पताल के प्रभारी और दोनों फार्मासिस्ट के बयान दर्ज करवाएंगे। मामला सामने आने के बाद कर्मचारी एक-दूसरे के पाले में गेंद फेंक रहे हैं। यही नहीं दोनों फार्मासिस्ट के एक साथ अवकाश जाने पर भी नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौर रहे कि सरकारी स्तर पर 300 से अधिक दवाइयां अस्पतालों के दवा काउंटर पर दी जाती हैं। चिकित्सकों को भी बाहर से दवाएं लिखने के लिए सरकार ने मना किया है ताकि मरीजों को अस्पताल से ही दवाइयां मिल सकें। फिर भी अधिक मात्रा में दवाइयां खराब होना बड़ी बात है। दूसरी ओर कई बार अस्पताल में दवाइयां ही खत्म हो जाती हैं। इसके बाद मरीजों को अधिक दाम में दवाइयां खरीदनी पड़ती हैं।


इनसेट
एक्सपायर दवाइयां मामले में जांच की जा रही है। मामले की जांच रिपोर्ट तैयार कर जल्द मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन को भेजी जाएगी।
-डॉ. एके सिंह
खंड चिकित्सा अधिकारी, सायरी

इनसेट
खंड चिकित्सा अधिकारी सायरी को मामले की जांच सौंपी गई है। बीएमओ जांच कर रहे हैं। दो दिन में जवाब विभाग के पास आ जाएगा। एक्सपायरी दवाओं को डिस्पेंसरी से हटा दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई होगी।
-डॉ. अमित रंजन तलवाड़
कार्यकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सोलन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed