{"_id":"6676d30a31d3534ddb0e90a6","slug":"not-even-after-depositing-the-contribution-getting-treatment-in-bbn-industry-solan-news-c-176-1-ssml1040-123851-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: अंशदान जमा करवाने के बाद भी नहीं \n\nमिल रहा बीबीएन के उद्योग में इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: अंशदान जमा करवाने के बाद भी नहीं मिल रहा बीबीएन के उद्योग में इलाज
Sat, 22 Jun 2024 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 22 Jun 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
लघु उद्योग संघ हिमाचल इकाई की बैठक की अध्यक्षता करते राज्याध्यक्ष अशोक कुमार राणा। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उद्योग संघ के पदाधिकारी जल्द मिलेंगे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से
प्रदेश के उद्योगों के मुद्दों पर लघु उद्योग संघ ने किया मंथन
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, लघु उद्योग संघ के राज्य कार्यकारिणी के सदस्यों की बैठक संघ के कार्यालय में हुई। बैठक में मूलभूत सुविधाएं न मिलने के चलते उद्यमियों ने रोष जताया। इस दौरान चर्चा हुई कि ईएसआईसी अस्पतालों में श्रमिकों का इलाज नहीं हो रहा है। इलाज के लिए अस्पतालों में पहुंचने वाले मरीजों को एक से दूसरे अस्पतालों में रेफर कर दिया जाता है। इससे अब उद्यमियों को अपने श्रमिकों का उपचार मजबूरी में निजी अस्पतालों में करवाना पड़ रहा है। बैठक में उद्यमियों ने इस मामले को लेकर हंगामा किया। संघ ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात करने का फैसला लिया।
संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तरसेम शर्मा व सह सचिव सौरभ गुप्ता ने बताया कि ऐसा कई बार छोटे से इलाज के लिए अपनी दिहाड़ी का पूरा दिन व्यर्थ करना पड़ता है। गंभीर चोटों को देखते हुए ईएसआईसी प्रबंधन दूसरे अस्पतालों के लिए रेफर कर देता है। इससे मरीजों के इलाज में देरी होती है और आर्थिक नुकसान का भी सामना करना पड़ता है। ईएसआईसी अस्पताल प्रबंधन को अपनी सुविधाओं में सुधार करना चाहिए। वहीं संघ के पदाधिकारी हरीश खजूरिया ने कहा कि जब से एनआर एरोमा उद्योग में अग्निकांड हुआ है, उसके बाद फायर विभाग ने एनओसी जारी करना ही बंद कर दिया है।
लघु उद्योग संघ के चेयरमैन विचित्र सिंह पटियाल व महामंत्री अनिल मलिक ने नालागढ़ क्षेत्र के इंफ्रास्ट्रक्चर को सुधारने के मामलों को लेकर भी सरकार पर जोर डालने का आग्रह किया। बैठक में बरसात के मौसम में 1100 पौधों का रोपण करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
बैठक में संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तरसेम शर्मा, महासचिव अनिल मलिक, राज्य कोषाध्यक्ष सतपाल जस्सल, सह-कोषाध्यक्ष वसुंधरा अग्रवाल, कुलवीर सिंह जमवाल, एचके खजूरिया, कालिदास शर्मा, चीफ एडवाइजर चिरंजीव सिंह ठाकुर सहित कई सदस्य सम्मिलित रहे।