फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Not drying hair properly is a major cause of hair loss.

Solan News: बालों को सही से न सुखाना, बाल झड़ने का मुख्य कारण

Mon, 14 Sep 2026 12:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 14 Sep 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
नमी बना रही लोगों के बालों की जड़ों को कमजोर, बढ़ रही मरीजों की संख्या
विज्ञापन


डॉक्टरों का तर्क, बाल धोने के बाद सही से न सुखाने से जड़ें हो रही कमजोर
निशिल मेहता
सोलन। बरसात में नमी के कारण लोगों में स्किन से संबंधित एलर्जी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसके चलते लोगों में बाल झड़ने का भी एक समस्या बन गई है। कई लोग नहाने के बाद बालों को सही से नहीं सुखाते हैं। ऐसे में बारिश के समय बालों में नमी रहने के कारण वह इनकी जड़ों को कमजोर कर रही है। ऐसे में लोग अस्पताल में डॉक्टर के पास भी पहुंच रहे हैं और अपनी समस्या बता रहे हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार बारिश के समय एक दिन में 100 या इससे कम बाल झड़ना आम होता है, वहीं यदि इससे अधिक बाल झड़ रहे हैं, तो यह धीरे-धीरे गंजेपन का रूप भी ले सकता है। ऐसे मरीजों की जिले में संख्या भी बढ़ती जा रही है। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन की चर्म रोग ओपीडी के बाहर रोजाना 20 से 30 मरीज स्किन संबंधित समस्याओं के साथ बाल झड़ने की परेशानी भी विशेषज्ञों को बता रहे हैं। वहीं विशेषज्ञों की ओर से मरीजों को दवाओं के साथ सही से सुखाने की सलाह भी दी जा रही है। मौसम में नमी के साथ लोगों में बदलती जीवन शैली और खानपान भी बाल झड़ने का एक मुख्य कारण बन रहा है। खाने में बालों के लिए जरूरी फाइबर अब कम होते जा रहे हैं। अस्पताल में डॉक्टर लोगों के जरूरी ब्लड टेस्ट भी करवा रहे हैं, जिनमें भी फाइबर की कमी पाई जा रही है।
विज्ञापन


इनसेट
युवाओं में भी बढ़ रही समस्या
बालों के तेजी से झड़ने की समस्या अब युवाओं में भी दिखने लगी है। अस्पताल में 20 से 25 वर्ष के कई युवा भी बाल झड़ने की परेशानी लेकर पहुंच रहे हैं। इसके अलावा सिर में होने वाला फंगल इंफेक्शन भी युवाओं में बालों के झड़ने का एक मुख्य कारण बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
नमी बालों की जड़ों में जाकर उन्हें कमजोर कर देती है। ऐसे में बाल आसानी से हाथों में आने लगते हैं। बारिश के मौसम में रोजाना यदि 100 या इससे कम बाल झड़ रहे हैं, तो इसे आम माना जा सकता है। वहीं यदि इससे अधिक बाल झड़ रहे हैं, तो यह गंजेपन का कारण बन सकता हैं। ऐसे में समय रहते विशेषज्ञों की सलाह लेना जरूरी है। - डॉ. अर्पणा शर्मा
चर्म रोग विशेषज्ञ, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed