{"_id":"69f4ee2cdfacacbe230989db","slug":"non-passage-of-nari-shakti-vandan-bill-is-a-big-conspiracy-of-congress-reena-kashyap-solan-news-c-176-1-ssml1040-168432-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारी शक्ति वंदन बिल का पास न होना कांग्रेस की बड़ी साजिश : रीना कश्यप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारी शक्ति वंदन बिल का पास न होना कांग्रेस की बड़ी साजिश : रीना कश्यप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की विधायक रीना कश्यप ने कहा कि कांग्रेस व सभी विपक्षी दल महिला विरोधी हैं। लोक सभा में नारी शक्ति वंदन बिल को पास न होने देना इसका सबसे बड़ा उदाहरण है और अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए कांग्रेस ने इस बिल को पास नहीं होने दिया। सोलन में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि जब यह बिल लोकसभा में पास नहीं हुआ तो कांग्रेस ने इसका जश्न मनाया। साथ हिमाचल के भी कुछ मंत्रियों ने इस बिल के पास न होने पर खुशी मनाई। उन्होंने कहा कि इस बिल को पास न होने देना कांग्रेस की एक बड़ी साजिश है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस के पास दो महिला विधायक हैं, जबकि उन्होंने एक को भी मंत्री नहीं बनाया। इससे कांग्रेस मंशा साफ नजर आती है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बिल को जरूर पारित करके दिखाएंगे। इस दौरान उनके साथ भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. डेजी ठाकुर व पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजीव सैजल भी मौजूद रहे।