फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   No video or photography allowed in regional hospital Solan from now on

क्षेत्रीय अस्पताल में वीडियो और फोटोग्राफी पर लगाई रोक

Fri, 17 Jun 2022 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में वीडियो और फोटोग्राफी पर रोक लगा दी गई है। लोगों को जानकारी देने के लिए अस्पताल प्रशासन ने कई जगह बोर्ड चस्पां कर दिए हैं। इस फरमान में कहा गया है कि सरकारी कर्मचारी की वीडियो और फोटोग्राफी करने पर भारतीय दंड संहिता के तहत कार्रवाई की जाएगी।
हालांकि आम लोगों और राजनीतिक दलों ने इस फरमान का विरोध शुरू कर दिया है। लोगों का कहना है कि अस्पताल प्रशासन ने अपनी खामियों को छुपाने के लिए मनमाना निर्णय लिया है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल अपनी लचर व्यवस्था को लेकर सुर्खियों में रहता है। कई बार अस्पताल में अव्यवस्थाओं के वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो चुके हैं। बीते दिनों शिशु रोग विशेषज्ञ का एक वीडियो वायरल हुआ था। कई बार बहस समेत अन्य वीडियो वायरल हो चुके हैं। ऐसे में अब लोग अस्पताल में वीडियो और फोटो नहीं ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा
जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव शिवदत्त ठाकुर ने कहा कि अस्पताल प्रशासन के फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी न करने के आदेशों का कांग्रेस कमेटी विरोध करती है। अस्पताल प्रशासन ने अपनी नाकामी छुपाने के लिए यह कार्य किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल इसकी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिस अधिकारी ने ये आदेश दिए हैं, उसके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई होनी चाहिए।
अस्पताल को बना दिया जाए ऐश आराम का अड्डा
कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता कुशल जेठी का कहना है कि अव्यवस्थाओं को छुपाने के लिए प्रशासन ने ये आदेश्र दिए हैं। लोग वीडियो और फोटोग्राफी से अपनी आवाज बुलंद कर सरकार को जगाते हैं। उन्होंने कहा कि अगर लोग अपनी आवाज नहीं उठाएंगे तो अस्पताल को बंद कर कर्मचारियों के ऐशोआराम का अड्डा बना दिया जाना चाहिए। इस पर स्वास्थ्य मंत्री को संज्ञान लेना चाहिए।

लोकतांत्रिक देश में स्वतंत्रता का हो रहा हनन
आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने कहा कि लोकतांत्रिक देश में स्वतंत्रता का हनन हो रहा है। अस्पताल में ऐसे सूचना पट्ट चस्पां करना स्वास्थ्य विभाग की नाकामी दिखा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री भी इस मामले पर आंखें मूंद कर बैठे हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में पीछे रही सरकार अब उेसे हथकंडे अपना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed