{"_id":"65cf5ba8b899f0f23c019614","slug":"no-effect-of-bandh-visible-in-industrial-area-bbn-solan-news-c-176-1-ssml1040-116451-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में नहीं दिखा बंद का असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में नहीं दिखा बंद का असर
Fri, 16 Feb 2024 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Fri, 16 Feb 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
सभी उद्योगों में रोजाना की तरह चलता रहा कामकाज
कामगार संगठनों ने रैली निकाल कर किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। भारत बंद का असर प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में नहीं दिखा। आम दिनों की तरह सभी उद्योग चलते रहे। बद्दी व नालागढ़ में कामगार केंद्रीय ट्रेड संगठनों ने रैली निकाल कर अपना रोष जताया।
नालागढ़ व बद्दी में में किसान आंदोलन के समर्थन एवं चार श्रम संहिताओं के विरोध में एटक सहित विभिन्न मजदूर संगठनों ने धरना प्रदर्शन कर निकली रैली निकाली। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बद्दी में इंटक के अध्यक्ष श्याम ठाकुर की अध्यक्षता में कामगार हनुमान चौक पर एकत्रित हुए और वहां से जुलूस की शक्ल में बद्दी साई मार्ग पर आए। बाद में कुछ कंपनियों में यह प्रदर्शनकारी गए लेकिन कहीं पर कोई भी कंपनी बंद नहीं हुई।
वहीं नालागढ़ में एटक सहित सभी ट्रेड यूनियनों ने नालागढ़ पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से लेकर नालागढ़ बाजार से भ्रमण करते हुए एसडीएम कार्यालय नालागढ़ तक केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए गए। प्रदर्शन में मजदूर, मिड डे मिल, आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर यूनियन, मिड डे मील सहित सैकड़ों मजदूर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
दूसरी ओर सीटू हिमाचल प्रदेश राज्य स्टेट कमेटी मेंबर दलजीत सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार गरीबों मजदूरों का शोषण कर रही है। उन्होंने किसान आंदोलन का समर्थन भी किया। सभी कर्मचारियों को पेंशन मिलनी चाहिए। देश के अंदर न्यूनतम 26,000 रुपये वेतन होना चाहिए।
उधर, प्रदेश एटक के राज्य उप प्रधान नरेश घई ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मजदूर किसान नालागढ़ में एकत्रित हुए हैं। सभी एटक से जुड़े कामगारों ने हड़ताल केंद्र की जन विरोधी नीतियों का विरोध किया।