{"_id":"61facb9329af305d643a5c5d","slug":"no-confidence-resolution-against-presdint-and-vice-president-baddi-municipal-council-solan-news-sml398420138","type":"story","status":"publish","title_hn":"बद्दी नप अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बद्दी नप अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी/सोलन। नगर परिषद बद्दी के पांच पार्षदों ने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित किया है। इन पांचों पार्षदों ने बुधवार को उपायुक्त को अविश्वास प्रस्ताव सौंपा है। नप बद्दी के वार्ड छह के भाजपा पार्षद को कांग्रेसी पार्षद तोड़ने में सफल रहे।
नप बद्दी में कुल नौ वार्ड हैं। चुनाव में भाजपा के चार और कांग्रेस के पांच पार्षद जीते थे लेकिन भाजपा ने वार्ड सात की कांग्रेस पार्षद उर्मिला चौधरी को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाने के बाद अपने पक्ष में मिला लिया। अभी एक साल भी नहीं हुआ कि कांग्रेस ने वार्ड-6 के भाजपा पार्षद को तोड़ कर अपने में मिला लिया और अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव उपायुक्त को सौंपा है।
कांग्रेस के वार्ड-तीन की पार्षद अजमेर कौर, वार्ड-पांच से मोहन लाल, वार्ड-छह से भाजपा के तरसेम चंद, वार्ड आठ से जस्सी तथा वार्ड-नौ से सुरजीत सिंह ने उपायुक्त को पत्र से बताया कि नप बद्दी के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष की कार्यप्रणाली ठीक नहीं है।
विज्ञापन
वे अपनी मनमर्जी से ही कार्य कर रहे हैं। न कभी बैठक की कार्यवाही की प्रति उन्हें देते हैं और न ही उन्हें किसी कार्य के लिए विश्वास में लेते हैं। बैठक में जो भी प्रस्ताव पारित होता है, उनके अतिरिक्त भी कार्य के प्रस्ताव अपनी मर्जी से लिख लेते हैं। इसलिए अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित किया गया है।
उधर, उपायुक्त कृतिका कुल्हारी ने प्रस्ताव मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि जल्द ही नप बद्दी की बैठक बुलाई जाएगी जिसमें भाजपा को अपना बहुमत सिद्ध करना होगा।