फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   No clue of theft of nine lakhs from the studio

स्टूडियो से नौ लाख की चोरी का नहीं लगा सुराग

Tue, 01 Mar 2022 06:55 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 06:55 PM IST
विज्ञापन
No clue of theft of nine lakhs from the studio
No clue of theft of nine lakhs from the studio
परवाणू (सोलन)। स्टूडियो से नौ लाख के कैमरे और उपकरणों की चोरी के दो दिन दिन बाद भी पुलिस को कोई सुराग नहीं लग पाया है। दूसरे दिन भी पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। हालांकि जिस जगह चोरी हुई वहां पर एक सीसीटीवी कैमरा भी लगा था, मगर वह काफी समय से बंद है। ऐसे में पुलिस को उससे भी कोई मदद नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

पुलिस अब शक के आधार पर पूछताछ कर रही है। हैरानी की बात है कि परवाणू चौक पर लगा सीसीटीवी कैमरा काफी समय से बंद है। अगर यह ठीक होता तो पुलिस के लिए आरोपियों को पकड़ने आसान हो जाता।
विज्ञापन

परवाणू शहर में प्रशासन ने चार जगहों में सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। इनमें टीटीआर, कसौली चौक, सेक्टर-6, 4 और ओल्ड बैरियर हैं। इनमें केवल टीटीआर और ओल्ड बैरियर के ही कैमरे काम कर रहे हैं, दो कैमरे बंद पड़े हैं। इससे पहले भी बीते वर्ष 31 मार्च को सड़क हादसे में यहां पर एक मौत हुई थी, उस समय भी सीसीटीवी को लेकर सवाल उठे थे, मगर स्थिति आज भी पहले की तरह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में परवाणू डीएसपी योगेश रोल्टा ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। कसौली चौक पर लगा कैमरा बंद होने की जानकारी नहीं है। जल्द ही सभी कैमरों को जांच कर इन्हें दुरुस्त करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed