फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Nisha and Nara in painting Manjeet tops in writing

Solan News: चित्रकला में निशा और नारा लेखन में मनजीत अव्वल

Thu, 27 Jun 2024 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 27 Jun 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Nisha and Nara in painting

Manjeet tops in writing
नालागढ़ आईटीआई में नारा लेखन में भाग लेते हुए आईटीआई की छात्राएं। संवाद
महिला आईटीआई में दो दिवसीय शिविर का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ स्थित महिला आईटीआई में भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो की ओर से आयोजित दो दिवसीय योग महोत्सव वीरवार को संपन्न हुआ। आयोजन का विषय योग से नारी सशक्तिकरण, रहा। कार्यक्रम का समापन योगाभ्यास सत्र के साथ हुआ जो सुबह स्थानीय हेरिटेज पार्क में हुआ। सत्र में बड़ी संख्या में आईटीआई की छात्राओं ने भाग लिया। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय की प्रशिक्षक पूजा वशिष्ठ ने संपूर्ण योग सत्र का संचालन किया और छात्राओं को योग का महत्व समझाया। योगाभ्यास सत्र में आईटीआई की मुख्य शिल्प अध्यापिका शारदा चंदेल विशिष्ट अतिथि के रूप में रहीं।
योग महोत्सव के पहले दिन छात्राओं को योग के प्रति जागरूक करने के लिए चित्रकला और नारा लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतिभागी छात्राओं ने अपने चित्रों में एवं संदेशों में विषय की गहरी समझ और रचनात्मकता का परिचय दिया। चित्रकला प्रतियोगिता में निशा देवी ने प्रथम, मनजीत ने द्वितीय एवं अंजू ने तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया। वहीं नारा लेखन में मनजीत कौर ने प्रथम, दीक्षा ने द्वितीय और किरण शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मुख्यातिथि ने प्रतियोगिताओं में विजेता छात्राओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इससे पूर्व उद्घाटन कार्यक्रम में महिला आईटीआई के प्राचार्य अजेश शर्मा मुख्यातिथि रहे। उन्होंने उपस्थित छात्राओं का आह्वान किया कि वे अपने जीवन में योग को अपनाएं ताकि वे हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकें। केंद्रीय संचार ब्यूरो शिमला के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी प्रकाश पंत ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed