{"_id":"69f112180b0ddc5fdc0e91d6","slug":"nine-thousand-rupees-were-given-as-aid-for-the-education-of-children-from-needy-families-solan-news-c-176-1-sln1010-168217-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: जरूरतमंद परिवार के बच्चों की पढ़ाई के लिए दी नौ हजार की सहायता राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: जरूरतमंद परिवार के बच्चों की पढ़ाई के लिए दी नौ हजार की सहायता राशि
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ की सामाजिक संस्था जन कल्याण समिति ने एक जरूरतमंद परिवार के बच्चों की पढ़ाई के लिए 9,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। यह राशि ग्राम कुसरी, पंचायत भियुंखरी निवासी स्वर्गीय कर्म सिंह के परिवार को दी गई। बताया गया कि कर्म सिंह पेशे से चालक थे और पिछले वर्ष जुलाई में उनकी आकस्मिक मृत्यु हो गई थी। उनके परिवार में पत्नी और तीन छोटे बच्चे हैं। इससे पहले भी समिति ने पीड़ित परिवार को 10,000 रुपये की सहायता दी थी और बच्चों की 12वीं कक्षा तक पढ़ाई में सहयोग का आश्वासन दिया था। इसी क्रम में अब समिति ने बच्चों की शिक्षा के लिए 9,000 रुपये का चेक प्रदान किया। इस अवसर पर स्थानीय निवासी मनोज कुमार, पवन ठाकुर, शिशुपाल, सुनील कुमार, रामनाथ, समिति अध्यक्ष विशाल परमार, राकेश कुमार, हुकुमचंद, कृष्ण कुमार, समिता परमार, भाग सिंह, जसविंदर और अनिल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।