फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   NHAI serves notice to fourlane construction company for demolishing Baddi bus stand without prior information

Solan News: बद्दी बस अड्डा तोड़ने पर विवाद, निर्माण कंपनी को नोटिस जारी

Sat, 26 Nov 2022 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
ओमपाल सिंह
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में बस अड्डा तोड़ने पर विवाद हो गया है। बिना आदेश बस अड्डा तोड़ने पर नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने फोरलेन निर्माण कंपनी के ठेकेदार को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
बस अड्डे की जगह पर काम रोकने के आदेश भी जारी कर दिए हैं। साथ ही जब तक कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होती, तब तक यहां पर बस ठहराव को जारी करने के लिए कहा है। बिना किसी पूर्व सूचना के अड्डा तोड़ने और आम लोगों को परेशानी में डालने पर एनएचएआई के प्रोजेक्ट निदेशक भी हैरान हैं।
विज्ञापन

बीते वीरवार को एनएचएआई को बिना पूर्व सूचना दिए फोरलेन निर्माण कंपनी के ठेकेदार ने बस अड्डे को तोड़ दिया। एचआरटीसी को भी मात्र एक घंटा पहले नोटिस जारी किया था। परिवहन निगम कार्यालय को तोड़ने के बाद साथ लगती वर्षा शालिका को भी तोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही बस अड्डे की सड़क को बीच से 10 फीट गहरा और चौड़ा खोद दिया। इससे अब बसें सड़क पर खड़ी होना शुरू हो गई हैं। बस के राष्ट्रीय मार्ग पर खड़ा होते ही लंबा जाम लग रहा है।
बद्दी फार्मा हब है जहां पर पहले ही बस अड्डे के नाम पर एक स्लिप रोड है। यहां पर रोजाना करीब 300 बसें यात्रियों को उतारती और चढ़ाती हैं। अब न तो यात्रियों को बस पकड़ने की कोई सुविधा है और न ही बसों के रुकने की कोई व्यवस्था है।
गलत निर्णय लेने वाले अधिकारी के खिलाफ हो कार्रवाई
स्थानीय निवासी कृष्ण कुमार ने कहा कि बद्दी से नालागढ़ तक अभी पांच फीसदी कार्य भी नहीं हुआ है। नालागढ़ तक दोनों ओर 30 किलोमीटर जगह खाली पड़ी है। यह जगह छोड़कर सबसे पहले प्रशासन ने बस अड्डे को तोड़ना जरूरी समझा जबकि प्रशासन को पहले इसके लिए व्यवस्था करनी चाहिए। प्रशासन और एनएच विभाग में जनता को परेशानी में डालने वाले अधिकारी की जांच होनी चाहिए और दोषी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

बस अड्डे के समीप चल रहे कार्य को तत्काल प्रभाव से रोका
प्राधिकरण ने बस अड्डे के समीप ठेकेदार के काम को रोक दिया है। अभी वहीं पर बसें खड़ी की जा सकेंगी। जैसे ही दूसरी व्यवस्था होगी, उसके बाद इसे खोदा जाएगा। विभाग ने ठेकेदार के इस गलत निर्णय के लिए उससे लिखित में जवाब मांगा है।
राम आसरा खुरल, परियोजना निदेशक, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed