{"_id":"66d9a6351ffa10dc7805c5ca","slug":"newly-appointed-tgt-teachers-learned-the-tricks-of-teaching-solan-news-c-176-1-ssml1041-127971-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: नव नियुक्त टीजीटी अध्यापकों ने सीखे पढ़ाने के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: नव नियुक्त टीजीटी अध्यापकों ने सीखे पढ़ाने के गुर
Thu, 05 Sep 2024 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Thu, 05 Sep 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
डाइट सोलन में नव नियुक्त टीजीटी कार्यशाला के दौरान। संवाद
डाइट सोलन में 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन
अध्यापकों ने ट्रेनिंग में कितना सीखा, टेस्ट से लगेगा पता
शिविर के शुरू और समापन पर लिए गए अध्यापकों के टेस्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। डाइट सोलन में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में नव नियुक्त टीजीटी अध्यापकों को पढ़ाने के गुर सिखाए गए। शिविर के समापन मौके पर उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि शिविर की अध्यक्षता डाइट प्रिसिंपल डॉ. शिव कुमार शर्मा ने की। शिविर में जिला सोलन और सिरमौर के 96 नव नियुक्त टीजीटी अध्यापकों ने भाग लिया। जिसमें 58 टीजीटी नॉन मेडिकल और 38 टीजीटी मेडिकल के अध्यापक शामिल रहे।
ट्रेनिंग के शुभारंभ पर नवनियुक्त अध्यापकों का बौद्धिक क्षमता के लिए एक टेस्ट लिया गया। जिसके बाद ट्रेनिंग के समापन पर भी एक और टेस्ट लिया। इसमें अध्यापकों ने कितना और क्या सीखा के बारे में पता चलेगा। इस टेस्ट को एससीईआरटी की ओर से जांचा जाएगा। शिविर का शुभारंभ पर जिला परियोजना अधिकारी डॉ. शिव कुमार शर्मा ने बताया कि यह प्रशिक्षण पूरे प्रदेश में नियुक्त हुए नए टीजीटी को दिया गया है। जिसमें डाइट सोलन में जिला सोलन और सिरमौर के नवनियुक्त अध्यापकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के पहले दिन प्री नॉलेज और समापन मौके पर एक और टेस्ट लिया गया। जिससे पता लगेगा कि प्रशिक्षण का कितना लाभ नव नियुक्त टीजीटी को मिला है। 15 दिन तक चले इस शिविर के मॉडयूल को इस तरह बनाया गया था कि जिससे नव नियुक्त टीजीटी कार्यभार संभालने से पहले स्कूल में होने वाली गतिविधियों एवं पढ़ाने में सक्षम हो सकें। इस मौके पर कार्यक्रम की समन्वयक तूलिका जसवाल, मीडिया प्रभारी पंकज धौटा समेत अन्य स्टाफ इस मौके पर मौजूद रहा।