{"_id":"67836e8bc4a734531e0868a2","slug":"newborn-girl-found-on-the-roadside-in-solan-himachal-admitted-to-regional-hospital-for-treatment-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: हिमाचल के सोलन में सड़क किनारे मिली नवजात बच्ची, इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: हिमाचल के सोलन में सड़क किनारे मिली नवजात बच्ची, इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में दाखिल
Sun, 12 Jan 2025 12:56 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, कंडाघाट (सोलन)।
संवाद न्यूज एजेंसी, कंडाघाट (सोलन)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Sun, 12 Jan 2025 12:56 PM IST
सार
जिला सोलन के काला मोड़ में नवजात बच्ची सड़क किनारे मिली है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बिलासपुर के बाद जिला सोलन के कंडाघाट क्षेत्र में शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां सड़क किनारे श्ममशानघाट के समीप बारिश के बीच नवजात बच्ची मिली है। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने नवजात को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में इलाज के लिए पहुंचाया। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार इंद्र निवासी काला मोड़ कंडाघाट ने पुलिस को सूचना दी कि रविवार सुबह करीब 7:00 बजे वह ढाबे में काम कर रहा था। तभी साथ में सड़क निर्माण में लगे एक व्यक्ति ने बताया कि श्ममशानघाट के गेट के समीप सड़क किनारे एक नवजात शिशु पड़ा है। इसके बाद वह तुरंत श्मशानघाट के गेट के पास गया तो देखा कि नीले रंग के कपड़े में एक नवजात बच्ची लिपटी थी। उसने उसे उठाकर नेपाली मूल की महिला के पास संभालने को दिया जो इसके ढाबे के साथ ही ढारे में रहती है। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
उधर, मामले की पुष्टि एसपी सोलन गौरव सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नवजात बच्ची का क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन