फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   new currency not effected a hotel bisnees in kasuali

नोटबंदी से कसौली में मंदी बेअसर, अधिकांश होटल पैक

Mon, 26 Dec 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Mon, 26 Dec 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
new currency not effected a hotel bisnees in kasuali
नोटबंदी से जहां हर तरफ मंदी की बात हो रही है वहीं सोलन की पर्यटन नगरी कसौली में नोटबंदी का कोई असर देखने को नहीं मिल रहा। - फोटो : अमर उजाला

नोटबंदी से जहां हर तरफ मंदी की बात हो रही है वहीं सोलन की पर्यटन नगरी कसौली में नोटबंदी का कोई असर देखने को नहीं मिल रहा। आलम यह है कि न्यू ईयर सेलेब्रेशन के लिए पर्यटन नगरी कसौली में अधिकांश होटलों में एडवांस बुकिंग के चलते 100 फीसदी तक आक्यूपेंसी हो गई है। कई निजी होटल प्रबंधकों ने तो बुकिंग तक बंद कर दी है।

विज्ञापन


हालांकि दो दिन पहले ऑनलाइन बुकिंग का इतना अधिक रश नहीं था लेकिन मौसम के बदले मिजाज और बर्फबारी ने एकदम बुकिंग का रश बढ़ा दिया है। ऐसे में पर्यटन और अन्य कारोबारियों की बांझें खिल गई हैं। होटल और रिजार्स्ट कारोबारियों ने पर्यटकों के मनोरंजन का ध्यान रखते हुए इस बार विशेष इंतजाम किए हैं। बीते दिन क्रिसमस पर्व मनाने के लिए कसौली में पर्यटकों का भारी हुजूम उमड़ा रहा। हिल स्टेशन पर न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए पर्यटकों ने एडवांस में ऑनलाइन बुकिंग करवा ली है।
विज्ञापन


होटल उद्यमियों की जुबानी
होटल आर मैडन कसौली के एमडी राजकुमार सिंगला ने बताया की न्यू ईयर पर पर्यटकों के लिए खास पैकेज के अलावा म्यूजिक -डीजे पार्टी और बच्चों की गेम्ज रहेंगी। कसौली एक्सोटिका रिसोर्ट के जीएम अवतार सिंह ने बताया कि पर्यटकों के लिए विशेष ऑफर हैं, जिसमें कई एक्टिविटिज शामिल हैं। बताया कि पैकेज में मैजिक शो, म्यूजिक पार्टी का विशेष इंतजाम रहेगा। कसौली वुड होटल के मालिक लेखराम शर्मा ने बताया की न्यू ईयर के लिए पर्यटकों का विशेष स्वागत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन बुकिंग चल रही है। होटल बर्डस व्यू के मालिक रोमी गिल ने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग चल रही है। न्यू ईयर पर पर्यटकों के लिए बॉन फायर सहित बार्बी क्यू आकर्षण का केंद्र रहेगा। होटल हिमदर्शन रिजेंसी के मालिक मोहनलाल ठाकुर और नागेंद्र ठाकुर ने बताया की नववर्ष सेलिब्रेशन पर पर्यटकों का विशेष स्वागत होगा और बॉन फायर आकर्षण का केंद्र रहेगा। इन सभी का कहना है कि आक्यूपेंसी लगभग फुल हो चकी है।


न्यू ईयर पर बर्फबारी की आस
पर्यटन नगरी कसौली में नववर्ष पर स्नोफॉल का क्रेज रहता है और पर्यटक इसको देखने के लिए विशेष तौर पर यहां पहुंचते हैं। स्थानीय होटल व्यवसायी कारोबारियों का कहना है कि जिस तरह का मौसम क्रिसमस पर रहा है उससे उम्मीद है कि न्यू ईयर पर भी बर्फबारी का नजारा देखने को मिलेगा। स्नोफॉल की आस को लेकर पर्यटक कसौली आ रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार में भी वृद्धि हुई है। कसौली में खुशनुमा मौसम होने से पर्यटक यहां का भारी संख्या में रुख कर रहे हैं। इससे टूरिस्ट स्पॉट्स पर भी रौनकें छाने लगी हैं। कसौली में अधिकांश होटल में न्यू ईयर पर ओक्युपेंसी फुल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed