Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   New branch of Jogindra Central Cooperative Bank opened at Vardhman Chowk in Baddi

Solan News: बद्दी के वर्धमान चौक पर खुली जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक की नई शाखा

Fri, 18 Apr 2025 10:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 10:20 PM IST
विज्ञापन
New branch of Jogindra Central Cooperative Bank opened at Vardhman Chowk in Baddi
दून के वर्धमान चौक में जोगिंद्रा बैंक की नई शाखा का उद्घाटन करते हुए विधायक और चेयरमैन। स्रोत:
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन/बद्दी। जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक सीमित ने बद्दी के वर्धमान चौक पर अपनी नई शाखा स्थापित की। इसका शुभारंभ दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने बैंक के चेयरमैन मुकेश शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। विधायक ने जोगिंद्रा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की वित्तीय स्थिति की सराहना करते हुए कहा कि बैंक का आधार मजबूत है और यह अपने ग्राहकों को बेहतरीन सेवाएं प्रदान कर रहा है। जोगिंद्रा बैंक वर्ष 1924 से निरंतर रूप से संचालन कर रहा है। बैंक ने अपने 100 वर्षों की गौरवशाली यात्रा को पूर्ण किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस नई शाखा के खुलने से क्षेत्रवासियों को बैंकिंग सेवाओं का और अधिक लाभ मिलेगा और स्थानीय विकास को भी बल मिलेगा। इस दौरान विधायक रामकुमार ने 10 मूल्यवान ग्राहकों के नए अकाउंट खोले। इस अवसर पर चेयरमैन मुकेश शर्मा ने बताया कि बैंक ग्रामीण जनता को उनके घरद्वार पर बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बताया की बैंक ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं, जिसमें बैंक ने 8.00 करोड़ रुपये के निवेश से बसाल चंबाघाट सोलन में एक आधुनिक परिसर का निर्माण किया है। बैंक ने क्रेडिट गारंटी फंड ट्रस्ट फॉर माइक्रो एंड स्मॉल एंटरप्राइजेज की सदस्यता प्राप्त की है। इससे अब छोटे उद्यमियों को बिना गारंटी ऋण उपलब्ध कराया जा सकेगा। बैंक ने अपने ग्राहकों को बीमा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए कॉर्पोरेट एजेंसी लाइसेंस प्राप्त किया है। बैंक ने भारतीय रिजर्व बैंक से इंटरनेट बैंकिंग की अनुमति के लिए आवेदन किया है और इस वर्ष के भीतर सेवा प्रारंभ करने की योजना है। उन्होंने स्थानीय जनता से अपील की कि वे अपने स्थानीय जोगिंद्रा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की सभी योजनाओं और सेवाओं का अधिकतम लाभ उठाएं। इस अवसर पर बैंक की प्रबंध निदेशक पद्मा छोड़न ,बैंक के निदेशक संजीव कौशल, योगेश भारतीया, जितेंद्र ठाकुर, हजुरा सिंह, जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष शिव कुमार ठाकुर, अच्छर पाल कौशल, सक्षम शर्मा, भाग सिंह प्रधान, योग राज, तेजा सिंह, गुरमुख सिंह, राज कुमार, गुरुदेव सिंह, भूपेंद्र सिंह, बैंक के वरिष्ठ अधिकारी, स्थानीय गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में उपभोक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed