{"_id":"669a6ed0305fbb5bc102bb39","slug":"near-sanwara-toll-plaza-case-registered-against-the-driver-in-the-accident-solan-news-c-176-1-ssml1042-125318-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सनवारा टोल प्लाजा के समीप \nहादसे में चालक के खिलाफ दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सनवारा टोल प्लाजा के समीप हादसे में चालक के खिलाफ दर्ज
Fri, 19 Jul 2024 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Fri, 19 Jul 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
टोल प्लाजा के समीप दुर्घटनाग्रस्त बस। संवाद
-फॉलोअप-
पंजाब रोजवेज की बस ने टिपर को मारी थी टक्कर
15 सवारियां हुई थीं घायल, दो की हालत थी काफी गंभीर
वीरवार देर रात करीब 9:40 बजे हुआ था हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर सनवारा टोल प्लाजा के समीप हुए हादसे में पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। पुलिस ने चालक गुरजीत सिंह निवासी गांव मडी मेगा, पट्टी जिला तरन तारण पंजाब को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं चालक से पूछताछ कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार पंजाब रोडवेज के बस चालक ने तेज रफ्तार से ओवरटेक करते हुए टिपर के पीछे टक्कर मार दी। इस कारण बस में सवार 15 यात्री घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल सोलन रेफर कर दिया।
बता दें कि हाईवे पर सनवारा टोल प्लाजा से 100 मीटर धर्मपुर की तरफ चंडीगढ़ से शिमला जा रही पंजाब रोडवेज की बस ने टिपर को टक्कर मार दी। हादसा वीरवार देर रात 9:40 बजे हुआ। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस और एंबुलेंस को दी। वहीं बस से घायल सवारियों को स्थानीय लोगों ने धर्मपुर पहुंचाना शुरू किया। जबकि कई सवारियों को एनएचएआई और 108 एंबुलेंस के जरिए सीएचसी धर्मपुर पहुंचाया गया। बस में करीब 25-30 यात्री सवार थे। इनमें से 15 घायल हुए। हादसे के दौरान बस में यात्री पूरी तरह सहम गए। वहीं पुलिस के पास आपबीती भी सुनाई। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने की। उन्होंने बताया कि चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। मामले की जांच प्राथमिकता के आधार पर हर पहलू पर जारी है ।