{"_id":"625467b74eb87f30fb53c28f","slug":"near-and-dears-of-patvari-died-in-derabassi-met-asp-baddi-raise-doubts-over-punjab-police-investigation-solan-news-sml405335097","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से मिले मृतक पटवारी के परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से मिले मृतक पटवारी के परिजन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। काठा पटवारखाने में कार्यरत पटवारी की एक अप्रैल को पंजाब के डेराबस्सी में मौत के मामले में मृतक के परिजनों ने पंजाब पुलिस की जांच पर सवाल उठाए हैं। परिजनों ने सुसाइड नोट के आधार पर एक लड़की पर पटवारी को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था।
इसके बाद डेराबस्सी में लड़की के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ लेकिन दो सप्ताह बाद भी पंजाब पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है। इसके चलते सोमवार को मृतक पटवारी के परिजन पिता सुच्चा राम, श्रवण चंदेल, रामरतन, सरनदास, श्याम लाल, राजिंद्र, गुरदास, प्रवीण, राकेश कुमार, बीरबल और जसवंत सिंह एएसपी नरेंद्र कुमार से मिले।
परिजनों ने गुहार लगाई कि पंजाब पुलिस इस मामले में अभी तक आरोपी लड़की के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर पाई। दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी पंजाब पुलिस लड़की को गिरफ्तार करने में नाकाम रही है।
विज्ञापन
उन्होंने बद्दी पुलिस से अपील की है कि आरोपी लड़की को गिरफ्तार कर पंजाब पुलिस के हवाले करें जिससे मृतक की आत्मा को शांति मिल सके। एएसपी बद्दी नरेंद्र कुमार का कहना है कि काठा के पटवारी ने हाल में ही पंजाब के डेराबस्सी में आत्महत्या की थी और सुसाइड नोट में एक लड़की पर मानसिक तौर पर परेशान करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।