{"_id":"604788f08ebc3e8d1772243d","slug":"nc-president-and-ward-councilors-show-opportunity-when-waste-does-not-arise-on-time-solan-news-sml3636614140","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्ची का भुगतान नहीं तो नहीं उठेगा दुकानों के आगे से कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्ची का भुगतान नहीं तो नहीं उठेगा दुकानों के आगे से कूड़ा
विज्ञापन
नालागढ़ नप अध्यक्ष रीना शर्मा व पार्षद सफाई कंपनी के प्रतिनिधि को मौका दिखाते हुए। संवाद
- फोटो : SOLAN
नालागढ़ (सोलन)। नप नलागढ़ में अब सफाई की एवज में कटने वाली पर्ची का भुगतान न करने पर कंपनी दुकानों के आगे से कूड़ा नहीं उठाएगी। नप अध्यक्ष और वार्ड सदस्यों ने मंगलवार को जेबीआर कंपनी के सदस्य के साथ दौरा किया और उन्होंने सफाई कंपनी को मौका दिखाया।
नालागढ़ के कई स्थानों पर कई-कई दिनों से कूड़ा पड़ा रहता है और कंपनी के संचालक समय पर कूड़ा नहीं उठा रहे हैं। इस पर सफाई कंपनी के संचालकों ने कहा कि वार्ड में आवासीय क्षेत्र में लोग समय पर पर्ची का पैसा दे रहे हैं, लेकिन बाजार में अधिकतर लोग सफाई का भुगतान नहीं कर रहे हैं। सफाई कंपनी के संचालकों ने कहा कि अगर उन्हें पैसा नहीं मिलेगा तो वे अगले माह में सफाई नहीं करेंगे।
वार्ड नंबर एक की शालिनी शर्मा, नप अध्यक्ष एवं वार्ड तीन की पार्षद रीना शर्मा, वार्ड 8 के पार्षद सहर शर्मा ने जेबीआर कंपनी के समन्वयक आलम, सुपरवाइजर मनीष और नप सुपरवाइजर हेमराज के साथ क्षेत्र के दौरा किया। वार्ड पार्षदों और अध्यक्ष ने बाजार और वार्ड में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर दिखाए। तीनों प्रतिनिधियों ने सफाई कर्मियों को आदेश दिए कि बाजार और वार्ड में गंदगी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्हें शहर की सफाई व्यवस्था सुचारु चाहिए।
विज्ञापन
इनसेट
वार्ड -8 से भी नहीं उठ रहा कूड़ा
वार्ड-8 के सागर कुमार और नीलम कुमार ने बताया कि उनके क्षेत्र में कई-कई दिन तक कूड़ा नहीं उठाया जाता है। वहीं, वार्ड तीन के कार्तिक कुमार और वार्ड एक के दुकानदार विक्की बस्सी ने भी नप सदस्यों और सफाई कर्मियों को कूड़ा न उठाने की बात कही।
इनसेट
कंपनी ने किए हाथ खड़े
सफाई कंपनी के समन्वयक आलम ने बताया कि जो दुकानदार उन्हें भुगतान नहीं कर रहे हैं, अगले माह से उस क्षेत्र की सफाई नहीं करेंगे। वहीं, नप अध्यक्ष रीना शर्मा ने सभी दुकानदारों से कहा कि समय पर सफाई कंपनी का भुगतान करें, जिससे बाजार में गंदगी समाप्त हो सके। उन्होंने कंपनी के समन्वयक से डिफाल्टर दुकानदारों की सूची मांगी है। ताकि इन लोगों को भुगतान के लिए कहा जा सके।