{"_id":"6a4fa6f624e2565ccb09a0ac","slug":"nauni-university-issues-advisory-to-protect-apple-crops-from-diseases-solan-news-c-176-1-ssml1040-173583-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सेब की फसलों को रोगों से से बचाव के लिए नौणी विवि ने जारी किया परामर्श","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सेब की फसलों को रोगों से से बचाव के लिए नौणी विवि ने जारी किया परामर्श
Thu, 09 Jul 2026 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Thu, 09 Jul 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
बागवानों को दी सतर्क रहने की सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। प्रदेश में बारिश के बीच नौणी बागवानी विश्वविद्यालय ने सेब की फसल को लेकर एक जरूरी एडवाइजरी (परामर्श) जारी की है। वैज्ञानिकों के अनुसार, मौसम में बढ़ती नमी और आर्द्रता के कारण सेब के बगीचों में कई गंभीर बीमारियां तेजी से फैल सकती हैं। ऐसे में बागवानों को विशेष सावधानी बरतने और पौधों की नियमित निगरानी करने की सलाह दी गई है।
विवि के पादप रोग विज्ञान विभाग ने मुख्य रूप से पत्ती झुलसा, मार्सोनिना लीफ ब्लॉच, व्हाइट रूट रॉट और कॉलर रॉट जैसी बीमारियों को लेकर सचेत किया है। जिन बगीचों में पिछले साल ये रोग देखे गए थे, वहां तुरंत अनुशंसित स्प्रे करने को कहा गया है। इसमें बगीचे के आसपास उगने वाली अनचाही घास और खरपतवार को तुरंत साफ करें। पत्ती धब्बा या झुलसा रोग से बचाव के लिए मेटीराम (600 ग्राम) को 200 लीटर पानी में मिलाकर छिड़कें। रोग अधिक होने पर लस्टर, कैब्रियो टॉप या लूना एक्सपीरियंस जैसी दवाओं का बारी-बारी से इस्तेमाल करें। व्हाइट रूट रॉट के लिए पेड़ के चारों ओर कार्बेन्डाजिम (200 ग्राम) और कॉलर रॉट के लिए तने के पास मैनकोजेब (600 ग्राम) को 200 लीटर पानी में मिलाकर जड़ों में डालें (ड्रेंचिंग करें)।
इनसेट
दवाओं को आपस में न मिलाएं
वैज्ञानिकों ने सख्त हिदायत दी है कि फफूंदनाशक दवाओं के साथ कोई अन्य कीटनाशक, टॉनिक या हार्मोन न मिलाएं। ऐसा करने से फलों पर दाग (रसेटिंग) पड़ सकते हैं और पौधों को नुकसान पहुंच सकता है। यदि बगीचे में बीमारी के लक्षण दिखें, तो बागवान पौधों की फोटो खींचकर विश्वविद्यालय की ईमेल आईडी hodmpp@ uhf.ac.in पर भेजकर मुफ्त सलाह ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। प्रदेश में बारिश के बीच नौणी बागवानी विश्वविद्यालय ने सेब की फसल को लेकर एक जरूरी एडवाइजरी (परामर्श) जारी की है। वैज्ञानिकों के अनुसार, मौसम में बढ़ती नमी और आर्द्रता के कारण सेब के बगीचों में कई गंभीर बीमारियां तेजी से फैल सकती हैं। ऐसे में बागवानों को विशेष सावधानी बरतने और पौधों की नियमित निगरानी करने की सलाह दी गई है।
विवि के पादप रोग विज्ञान विभाग ने मुख्य रूप से पत्ती झुलसा, मार्सोनिना लीफ ब्लॉच, व्हाइट रूट रॉट और कॉलर रॉट जैसी बीमारियों को लेकर सचेत किया है। जिन बगीचों में पिछले साल ये रोग देखे गए थे, वहां तुरंत अनुशंसित स्प्रे करने को कहा गया है। इसमें बगीचे के आसपास उगने वाली अनचाही घास और खरपतवार को तुरंत साफ करें। पत्ती धब्बा या झुलसा रोग से बचाव के लिए मेटीराम (600 ग्राम) को 200 लीटर पानी में मिलाकर छिड़कें। रोग अधिक होने पर लस्टर, कैब्रियो टॉप या लूना एक्सपीरियंस जैसी दवाओं का बारी-बारी से इस्तेमाल करें। व्हाइट रूट रॉट के लिए पेड़ के चारों ओर कार्बेन्डाजिम (200 ग्राम) और कॉलर रॉट के लिए तने के पास मैनकोजेब (600 ग्राम) को 200 लीटर पानी में मिलाकर जड़ों में डालें (ड्रेंचिंग करें)।
विज्ञापन
इनसेट
दवाओं को आपस में न मिलाएं
वैज्ञानिकों ने सख्त हिदायत दी है कि फफूंदनाशक दवाओं के साथ कोई अन्य कीटनाशक, टॉनिक या हार्मोन न मिलाएं। ऐसा करने से फलों पर दाग (रसेटिंग) पड़ सकते हैं और पौधों को नुकसान पहुंच सकता है। यदि बगीचे में बीमारी के लक्षण दिखें, तो बागवान पौधों की फोटो खींचकर विश्वविद्यालय की ईमेल आईडी hodmpp
विज्ञापन