फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Nationalised bank's manager in Solan cheated rupees 12.47 lakh in the garb of famous auto care campany in Solan

शहर की नामी ऑटो कंपनी के नाम पर 12.74 लाख की ठगी

Fri, 20 May 2022 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। शहर की नामी ऑटो केयर कंपनी के नाम का सहारा लेकर शातिरों ने 12.74 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया। इसकी शिकायत सोलन के एक बैंक प्रबंधक ने पुलिस को दी। कंपनी के नाम पर शातिर ने बैंक से 12.74 लाख अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। बैंक प्रबंधक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सोलन के एक राष्ट्रीयकृत बैंक के प्रबंधक ने पुलिस को शिकायत पत्र दिया है कि 28 अप्रैल को उसे मोबाइल पर एक कॉल आई। इसमें संबंधित व्यक्ति ने खुद को शहर की निजी ऑटो केयर कंपनी का प्रबंध निदेशक बताया और म्यूचुअल फंड में पैसा निवेश करने की इच्छा जताई।
विज्ञापन

उसका मोबाइल नंबर ट्रूकॉलर पर संबंधित ऑटो केयर नाम से आ रहा था। उक्त ऑटो केयर प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक का खाता उपरोक्त बैंक में ही है। व्यक्ति ने दोबारा फोन कर खाते के लेखा विवरण की मांग की और किसी कुंवर सिंह नामक व्यक्ति के खाता संख्या में राशि ट्रांसफर करने का निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस संबंध में शाम के समय प्राधिकृत पत्र भेज देंगे। शिकायतकर्ता ने विश्वास में आकर 12.74 लाख की राशि कुंवर सिंह के खाते में ट्रांसफर कर दी। उसी दिन शाम के समय ऑटो केयर कंपनी के कार्यालय से फोन आया और शिकायत दी कि इनके खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति ने राशि निकाल कर धोखाधड़ी की है।
एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed