फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Nation was first in the ideology of Pandit Deendayal Upadhyay: Sajal

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा में सबसे पहले था राष्ट्र : सैजल

Tue, 17 Mar 2026 12:21 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
भाजपा सोलन शहरी मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान संपन्न
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। भाजपा सोलन शहरी मंडल की ओर से आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का समापन सोमवार को हुआ। समापन सत्र में पूर्व मंत्री डॉ. राजीव सैजल मुख्य वक्ता रहे। यह कार्यक्रम संगठनात्मक मजबूती और वैचारिक प्रशिक्षण के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। इसमें मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। समापन सत्र में डॉ. राजीव सैजल ने वैचारिक अधिष्ठान पर विस्तार से अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र एकात्म मानववाद है, जिसकी परिकल्पना पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने की थी। इस विचारधारा में राष्ट्र पहले, उसके पश्चात समाज और परिवार और अंत में व्यक्ति का स्थान आता है। उन्होंने यह भी बताया कि भाजपा का चिंतन केवल व्यक्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे विश्व और पर्यावरण की चिंता इसमें समाहित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को यह समझाया कि जिम्मेदारियां समय के साथ बदलती रहती हैं, लेकिन पार्टी का मूल विचार स्थायी रहता है। सोलन शहर के पूर्व प्रत्याशी रहे डॉ. राजेश कश्यप ने अपने संबोधन में सभी प्रतिभागियों, मुख्य वक्ताओं और आयोजन में सहयोग देने वाले कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इसके पश्चात कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में सहयोग देने वाले कार्यकर्ताओं को डॉ. राजीव सैजल की ओर से सम्मानित भी किया गया। प्रशिक्षण महा अभियान के छठे सत्र में जिलाध्यक्ष रतन सिंह पाल मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने बूथ प्रबंधन, मन की बात और टिफिन मीटिंग विषय पर मार्गदर्शन दिया और बताया कि बूथ संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। यदि कार्यकर्ता बूथ स्तर पर मजबूती से कार्य करें तो चुनाव जीतना सुनिश्चित हो जाता है। उन्होंने बूथ स्तर पर माइक्रो मैनेजमेंट की आवश्यकता पर भी जोर दिया। छठे सत्र के उपरांत देर रात सामूहिक भजन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। वहीं सोमवार सुबह 6 बजे शाखा लगाकर सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed