{"_id":"63cacd732b8795504d2e26f4","slug":"nap-parwanoo-employees-applied-for-mass-holidays-solan-news-sml4344070193-2023-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बढ़ा हुआ वेतन न मिलने से नप परवाणू के कर्मचारियों ने किया सामूहिक छुट्टियों को आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बढ़ा हुआ वेतन न मिलने से नप परवाणू के कर्मचारियों ने किया सामूहिक छुट्टियों को आवेदन
विज्ञापन
सोलन/परवाणू। जनवरी 2022 से बढ़ा हुआ वेतन न मिलने से नाराज नगर परिषद परवाणू के कर्मियों शुक्रवार को सामूहिक अवकाश का आवेदन कर दिया। नगर परिषद कर्मियों ने व्यक्तिगत तौर पर अलग-अलग छुट्टी की अर्जी नगर परिषद अध्यक्ष को सौंपी।
सभी ने आवेदनों में 21 से 28 जनवरी तक छुट्टी में जाने की बात कही है। कर्मचारियों का कहना है कि सभी विभागों में बढ़ा हुआ वेतन पहले ही दे दिया गया है। मगर नगर परिषद पर परवाणू एक साल से लगातार मामला टालता आ जा रहा है। ऐसे में अब कर्मचारियों में इसे लेकर नाराजगी व्याप्त है। वहीं अब उन्होंने सामूहिक अवकाश पर जाने के लिए आवेदन कर दिया है। वहीं, नगर परिषद अध्यक्ष ने इसका कड़ा संज्ञान लेते हुए तुरंत छुट्टी की अर्जियां नामंजूर कर दी। अध्यक्ष निशा शर्मा ने कहा कि अवकाश के आवेदनों को नामंजूर कर दिया है। समस्या जल्द ही सुलझा ली जाएगी।