{"_id":"67eadd914130d2a15f0219e3","slug":"namaz-was-offered-on-eid-in-mosques-across-the-district-solan-news-c-176-1-ssml1042-140780-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: जिलेभर की मस्जिदों में ईद पर नमाज की अदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: जिलेभर की मस्जिदों में ईद पर नमाज की अदा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिलेभर की मस्जिद में ईद-उल-फितर पर नमाज अदा की गई। ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा कर देश की खुशहाली व अमन चैन के लिए दुआ मांगी। इसके बाद गले मिलकर एक दूसरे को बधाई दी। वहीं, दूसरे समाज के लोगों से भाईचारा रखते हुए बधाई दी। इस अवसर पर घरों में शाम तक मिलन कार्यक्रम चलते रहे। इसमें विभिन्न तरह के पकवान बनाए गए। सोलन, धर्मपुर, नालागढ़, बद्दी, परवाणू सहित रामशहर में ईद उल फितर की नमाज अदा की गई। चांद के दीदार के बाद समुदाय के लोगों ने सोलन सहित अन्य मस्जिदों में नमाज पढ़ी। इसमें क्षेत्र के करीब 3500 लोगों ने भाग लिया। इससे पहले रोजे चले हुए थे। समय-समय पर नमाज पढ़ी जाती थी। सोमवार को ईद मनाई गई। जमा मस्जिद सोलन के इमाम मोहम्मद आरिफ ने ईद की बधाई दी और कहा कि देश की तरक्की खुशहाली आपसी भाईचारा एकता अखंडता की दुआ मांगी गई। इस वर्ष गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए सदका-ए-फितर कम-से-कम 70 रुपये प्रति व्यक्ति तय की गई। उन्होंने कहा कि ईद को सभी भाइयों ने हर्षोल्लास से मनाया।